SRH vs PBKS: ईशान-क्लासेन की तूफानी पारी से हैदराबाद की धमाकेदार जीत, पंजाब ने चखा हार का स्वाद

SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन किया. हैदराबाद ने पंजाब को हराकर 2 अंक हासिल कर लिया. हैदराबाद की ओर से इस मैच में बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया.

SRH vs PBKS

SRH vs PBKS

SRH vs PBKS: आईपीएल 2026 का 49वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने शानदार बल्लेबाजी की. ईशान और क्लासेन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और पंजाब के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. हैदराबाद के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने धमाल मचाया और बड़ा स्कोर बनाया. लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब को हार का सामना करना पड़ा. हैदराबाद ने 33 रनों से मुकाबला जीता.

विज्ञापन

ईशान और क्लासेन की ताबड़तोड़ फिफ्टी

सलामी बल्लेबाज की भूमिका में अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों में 35 रनों पारी खेली थी. इसके अलावा ट्रेविस हेड ने 19 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली. इसके बाद ईशान किशन का तूफान आया. उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 32 गेंदों में 55 रन बनाए. हालांकि ईशान की पारी पर विराम अर्शदीप सिंह ने लगाया. ईशान के बाद हेनरिक क्लासेन ने 43 गेंदों में 69 रन बनाए. उन्होंने 3 चौके के अलावा 4 छक्के अपने नाम किए. वहीं, नितीश रेड्डी ने 13 गेंदों में 29 रन बनाए. इन 5 बल्लेबाजों ने हैदराबाद के लिए कमाल किया. इस तरह हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए थे.

विज्ञापन

पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह ने 1 विकेट लिया. इसके अलावा लॉकी फॉर्ग्यूसन को 1 सफलता मिली. वहीं, यजवेंद्र चहल और विजय कुमार विशक ने 1 विकेट लिया.

ऐसी रही पंजाब की बल्लेबाजी

236 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स को खराब शुरुआत मिली. उन्होंने प्रियांश आर्य ने 3 गेंदों में 1 रन बनाया. प्रभसिमरन सिंह ने भी खासा कमाल नहीं किया. उन्होंने 4 गेंदों में 3 रन बनाए. कप्तान श्रेयस अय्यर ने 5 गेंदों में 5 रन बनाए. इसके बाद मार्कस स्टोयनिस ने 14 गेंदों में 28 रन बनाए.

विज्ञापन

पंजाब किंग्स 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 207 रन ही बना पाई. पंजाब की ओर से कूपर कोनोली ने शानदार प्रदर्शन किया और 59 गेंदों में 107 रनों की पारी खेली. उन्होंने 7 चौके और 8 छक्के जड़े, लेकिन ये पंजाब की जीत के लिए काफी नहीं था. हैदराबाद ने 33 रनों से जीत दर्ज की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ