IPL 2026 के बीच हुआ टीम इंडिया की नई सीरीज का ऐलान, BCCI ने जारी किया शेड्यूल
आईपीएल 2026 के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया की नई सीरीज का ऐलान कर दिया है. भारतीय महिला सीनियर टीम, भारतीय महिला A टीम, भारतीय महिला अंडर-19 टीम के अलावा भारतीय अंडर-19 पुरुष टीम का बीसीसीआई ने शेड्यूल जारी किया है.
Written By: Alsaba Zaya|Updated: May 6, 2026 21:53
Edited By : Alsaba Zaya|Updated: May 6, 2026 21:53
Share :
---विज्ञापन---
Team India: आईपीएल 2026 के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया की नई सीरीज का ऐलान कर दिया है. भारतीय महिला टीम अक्टूबर 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 टी-20 मैच और 3 वनडे मैचकी सीरीज खेलेगी. इसके अलावा भारतीय अंडर 19 पुरुष टीम ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज और 2 मल्टी डे मैच की सीरीज खेलने वाली है.
वहीं, भारतीय महिला A टीम ऑस्ट्रेलिया महिला A टीम के खिलाफ 3 टी-20, 3 वनडे और 1 मल्टी डे मैच खेलेगी. इसके अलावा भारतीय महिला अंडर-19 टीम नवंबर-दिसंबर में इंग्लैंड महिला अंडर-19 टीम के खिलाफ 6 मैचों की व्हाइट बॉल सीरीज खेलने वाली है, जिसके शेड्यूल का ऐलान बीसीसीआई ने कर दिया है.
---विज्ञापन---
बीसीसीआई ने जारी किया शेड्यूल
भारतीय A पुरुष टीम ऑस्ट्रेलिया A पुरुष टीम के खिलाफ 22 सितंबर से 11 अक्टूबर के बीच 2 मल्टी डे और तीन वनडे की सीरीज खेलेगी. इसके अलावा भारतीय पुरुष अंडर-19 टीम ऑस्ट्रेलिया पुरुष टीम के खिलाफ 18 सितंबर से 26 अक्टूबर के 3 वनडे और 2 मल्टी डे मैच खेलने वाली है.
वहीं, भारतीय सीनियर महिला टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 और 3 मैचों की वनडे सीरीज 16 अक्टूबर से 28 अक्टूबर के बीच खेलने वाली है. इसके अलावा भारतीय महिला A टीम ऑस्ट्रेलिया महिला A टीम के खिलाफ 12 से 29 सितंबर के बीच 3 मैचों की टी-20 और 3 मैचों की वनडे सीरीज के अलावा 1 मैच की मल्टी डे सीरीज खेलेगी. इसके बाद नवंबर में इंग्लैंड महिला A टीम भारत का दौरा करेगी, जहां पर भारतीय महिला A टीम से 3 मैचों की टी-20 सीरीज के अलावा 3 मैचों की वनडे सीरीज और 1 मल्टी डे टूर्नामेंट खेला जाएगा.