हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'टर्निंग ट्रैक की जरूरत नहीं…' मानव सुथार की गेंदबाजी के कायल हुए सुनील गावस्कर, तारीफ में पढ़े कसीदे

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेल रहे युवा ऑलराउंडर मानव सुथार ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट हासिल किए और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने उनकी गेंदबाजी की तारीफ की है.

विज्ञापन
Manav Suthar and Sunil Gavaskar

Sunil Gavaskar on Manav Suthar: टीम इंडिया ने मुल्लांपुर खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों के बड़े अंतर से हराकर टेस्ट इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की. भारत की इस ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे युवा ऑलराउंडर मानव सुथार रहे, जिन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया.

बाएं हाथ के इस युवा स्पिनर ने पहली पारी में घातक गेंदबाजी करते हुए 33 रन देकर 6 विकेट झटके, जबकि दूसरी पारी में भी एक सफलता हासिल की. दोनों पारियों को मिलाकर उन्होंने कुल 7 विकेट लिए और अपने पहले ही टेस्ट मैच को यादगार बना दिया. मैच के बाद भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने सुथार की गेंदबाजी की जमकर सराहना की है.

गावस्कर ने की मानव सुथार की जमकर तारीफ

अपने डेब्यू टेस्ट में 7 विकेट लेने वाले मानव सुथार अब उन चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्हें अपने पहले ही टेस्ट मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. 23 वर्षीय इस युवा ऑलराउंडर ने अपने प्रदर्शन से यह संकेत दे दिया है कि भारतीय क्रिकेट को भविष्य के लिए एक और बेहतरीन स्पिनर मिल गया है. जियोहॉटस्टार के ‘क्रिकेट लाइव’ शो में बातचीत के दौरान सुनील गावस्कर ने कहा कि मानव सुथार की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी सफलता केवल पिच की मदद का नतीजा नहीं है, बल्कि उनकी कौशल, नियंत्रण और सटीकता का प्रमाण है.

विज्ञापन

गावस्कर ने कहा, “अक्सर लोग कहते हैं कि भारत में स्पिन गेंदबाज इसलिए सफल होते हैं क्योंकि उन्हें पिच से मदद मिलती है, कंडिशन्स उनके अनुकूल होती हैं. लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ इस मैच में पिच कोई मुद्दा ही नहीं रही. गेंदबाजी कौशल और नियंत्रण से होती है और इस युवा खिलाड़ी ने वही दिखाया है.”

सुथार की निरंतरता सबसे बड़ी ताकत – गावस्कर

गावस्कर ने आगे सुथार की लगातार एक जैसी लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करने की क्षमता की भी प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि जब कोई गेंदबाज लगातार सही जगह पर गेंद डालता है, तो उसे विकेट लेने के लिए ट्रर्निंग ट्रैक की जरूरत नहीं होती.
पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि सुथार की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, धैर्य और बल्लेबाजों के खिलाफ स्पष्ट रणनीति है. वह सिर्फ भाग्यशाली नहीं हैं, बल्कि बेहद चतुर और सटीक गेंदबाज भी हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: पहले ही मैच में प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीतने के बाद खुशी से गदगद हुए मानव सुथार, कही ये बड़ी बात

भारत की ऐतिहासिक जीत में निभाई अहम भूमिका

मुल्लांपुर में खेले गए इस टेस्ट मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 564 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की थी. जवाब में अफगानिस्तान को फॉलोऑन बचाने के लिए 365 रन बनाने थे, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें संभलने का मौका नहीं दिया. मानव सुथार ने पहली पारी में अफगान बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस करते हुए 6 विकेट झटके. अफगानिस्तान की पूरी टीम केवल 152 रन पर सिमट गई. वहीं प्रसिद्ध कृष्ण ने 3 और वॉशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट लिया.

वहीं, फॉलोऑन खेलने उतरी अफगानिस्तान की टीम दूसरी पारी में भी संघर्ष करती नजर आई और 112 रन पर ढेर हो गई. इस बार वॉशिंगटन सुंदर ने 36 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. कुलदीप यादव ने 3 विकेट चटकाए, जबकि मोहम्मद सिराज और मानव सुथार को 1-1 सफलता मिली.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- एमएस धोनी स्टाइल में हरमनप्रीत कौर ने की रिपोर्टर की बोलती बंद, रिटायरमेंट पर दिया बेबाक बयान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola