IND vs AFG: टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक पारी और 300 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की है. शुभमन गिल की कप्तानी में मिली इस जीत ने अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा लिया है. टीम इंडिया के लिए इस मैच में डेब्यू करने वाले मानव सुथार जीत के हीरो बनकर सामने आए. उन्होंने पहले ही मैच में अपनी फिरकी का जादू चलाया और अफगानिस्तानी गेंदबाजों को जमकर परेशान किया. उनके इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था. इसके बाद उनका पहला रिएक्शन किस तरह का रहा आइए आपको भी बताते हैं.
MANAV SUTHAR HAS FOUR ON DEBUT! 🤯🔥
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 8, 2026
A sharp review from Team India confirms the edge as #ManavSuthar picks up his fourth wicket on Test debut, bringing an end to Ashraf's gritty resistance 👏🇮🇳#INDvAFG | Only Test ➡️ DAY 3 | LIVE NOW 👉 https://t.co/jzjg5vVQq5 pic.twitter.com/5Bk1M0cs11
मैच जीत के बाद क्यों बोले मानव सुथार?
अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में मैच जिताऊ प्रदर्शन करने के बाद मानव सुथार ने कहा, “ये एक बहुत ही खास एहसास है. शुरुआत से ही मेरा ये सपना था कि मैं टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल सकूं. ये एक बहुत ही खास फॉर्मेट है और मुझे हुत अच्छा लग रहा है. बल्लेबाजी करते हुए भी मुझे काफी अच्छा लग रहा था. कुछ गेंद खेलने के बाद मैं काफी कंफर्टेबल हो गया था. इसके बाद पहला ओवर फेंकने जब मैं आया तो वहीं फीलिंग मेरे अंदर फिर से थी. इसके बाद मैंने अपनी लेंथ और स्पीड पर फोकस किया. शुरुआत में मैंने विकेट को समझने की कोशिश भी की थी.”
मानव सुथार ने किया यादगार प्रदर्शन
मानव सुथार ने इस मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए इतिहास रचने का काम किया है. वो भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करते हुए 5 विकेट हॉल हासिल करने वाले 10वें गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने पहली पारी में 22 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 10 मेडन ओवर फेंके और 6 विकेट अपने नाम किए. इसके बाद दूसरी पारी में भी उन्होंने 10 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट अपने नाम किया. इस मैच में उन्होंने 7 विकेट चटकाते हुए यादगार डेब्यू किया.
ये भी पढ़िए- IND vs AFG: ऐतिहासिक जीत के बाद भी टीम इंडिया को WTC पॉइंट्स टेबल में नहीं मिला एक भी अंक, जानें कारण









