हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'जब तक कोई मेडिकल इमरजेंसी न हो', विराट-रोहित को लेकर गावस्कर का तीखा बयान

Sunil Gavaskar: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Sunil Gavaskar On Virat Kohli Rohit Sharma

Sunil Gavaskar On Rohit Sharma And Virat Kohli: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दस साल बाद बॉर्डर-गावस्कर सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भारतीय बल्लेबाजों की जमकर आलोचना की। गावस्कर ने टीम के हालिया निराशाजनक प्रदर्शन पर चिंता व्यक्त की और रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे टॉप खिलाड़ियों के संघर्ष को उजागर किया। गावस्कर की यह टिप्पणी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज खत्म होने का बाद आई, जहां घरेलू टीम ने 3-1 से जीत दर्ज की।

रोहित शर्मा ने इस सीरीज में 6.20 की औसत से सिर्फ 31 रन बनाए, जबकि विराट ने पर्थ टेस्ट में शतक जड़ने के बाद अगली 7 पारियों में सिर्फ 85 रन बनाए। दोनों खिलाड़ियों पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए गावस्कर ने कहा कि खेल को लेकर प्रतिबद्धता सबसे महत्वपूर्ण है और जब तक कोई मेडिकल इमरजेंसी न हो, बीसीसीआई को किसी खिलाड़ी को सिर्फ इसलिए कोई टूर्नामेंट छोड़ने की परमिशन नहीं देनी चाहिए क्योंकि वह ऐसा करना चाहता है।


यह भी पढ़ें: PAK vs SA: बीच मैदान पर इस खिलाड़ी से भिड़ गए बाबर आजम, जमकर मचा बवाल

स्टार कल्चर को खत्म करना होगा- गावस्कर

पूर्व भारतीय कप्तान का मानना ​​है कि आने वाले सप्ताह भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने ‘इंडिया टुडे’ से कहा, ‘मुझे लगता है कि अगले 8-10 दिन भारतीय क्रिकेट के लिए खुद को अच्छी तरह से देखने के लिए महत्वपूर्ण हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि स्टार कल्चर को खत्म करना होगा। भारतीय क्रिकेट के प्रति पूरी प्रतिबद्धता पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता। खिलाड़ियों को हर समय खुद को उपलब्ध रखना चाहिए, जब तक कि कोई मेडिकल इमरजेंसी ना हो। अगर कोई पूरी तरह से प्रतिबद्ध नहीं है, तो उसके नाम पर सिलेक्शन के समय विचार नहीं करना चाहिए।’

बता दें कि गावस्कर यहां जिस बात का जिक्र कर रहे हैं, वह विराट और रोहित से संबंधित ही है। अपने दूसरे बच्चे के जन्म के समय कोहली जनवरी से मार्च तक लंदन में ही रहे और उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज पूरी तरह छोड़ने का फैसला किया। दूसरी ओर रोहित भी अपने दूसरे बच्चे के जन्म की वजह से पर्थ टेस्ट नहीं खेल पाए। दोनों फैसलों ने उस समय तो टीम इंडिया को नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन उनके ना होने पर कई लोगों ने सवाल उठाए।

यह भी पढ़ें: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद इस सीरीज में खेलते नजर आएंगे विराट-रोहित, बुमराह को मिलेगा आराम!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें