बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद इस सीरीज में खेलते नजर आएंगे विराट-रोहित, बुमराह को मिलेगा आराम!

India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला कुछ खास नहीं चला था। अब दोनों आगे किस सीरीज में खेलेंगे, यह कंफर्म हो गया है।

Virat Kohli Rohit Sharma

Virat Kohli Rohit Sharma

Virat Kohli Rohit Sharma: भारत ने हाल ही में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर छह विकेट से हारते ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज 1-3 से गंवा दी थी। सीरीज में भारत के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली कुछ खास नहीं कर सके, जिसकी वजह से उनकी काफी आलोचना हुई। रोहित ने कंगारू टीम के खिलाफ सिडनी में खेले गए सीरीज के पांचवें टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से खुद को बाहर भी कर दिया, लेकिन इसके बाद भी टीम को हार मिली। दोनों सीनियर अब आगे किस सीरीज में खेलेंगे, यह अब कंफर्म हो गया है।

विज्ञापन

‘स्पोर्ट्स तक’ की रिपोर्ट के अनुसार, रोहित और विराट छह फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया की ओर से खेलेंगे। यह पहले की रिपोर्ट्स के उलट है, जिसमें कहा गया था कि दोनों सीनियर बल्लेबाज इस सीरीज में नहीं खेलेंगे। यह भारत के लिए एक महत्वपूर्ण तैयारी होगी क्योंकि यह 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले उनकी आखिरी वनडे सीरीज होगी।

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जाना तय

इस रिपोर्ट के अनुसार, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि टीम मैनेजमेंट महत्वपूर्ण चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले अपने स्टार तेज गेंदबाज को आराम देना चाहता है। बता दें कि पिछले कुछ हफ्तों में बुमराह का वर्कलोड चर्चा का विषय रहा है, खास तौर पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद, जहां उन्होंने काफी गेंदबाजी की। बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। बुमराह ने इस सीरीज में सबसे ज्यादा 32 विकेट झटके थे और रिकॉर्ड बनाया था।

विज्ञापन

सिडनी टेस्ट में बुमराह को लगी चोट

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में दूसरी और अपने टेस्ट करियर में तीसरी बार भारतीय टीम की अगुवाई करने वाले बुमराह को सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत स्कैन के लिए एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया था। शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए उनके साथी खिलाड़ी प्रसिद्ध कृष्णा ने बताया कि तेज गेंदबाज की पीठ में ऐंठन हुई थी और इसकी वजह से ही वो अस्पताल गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ