Hardik Pandya: आईपीएल 2027 के ऑक्शन में अभी लगभग 4 महीने का समय बचा हुआ है. कई स्टार खिलाड़ियों के ट्रेड और रिटेंशन की खबरें सामने आ रही हैं. इनमें सबसे बड़ा नाम हार्दिक पांड्या का है. दावा किया गया है कि हार्दिक पांड्या मुबंई इंडियंस का साथ छोड़ देंगे और किसी नई फ्रेंचाइजी में शामिल हो जाएंगे. अब इन सब अफवाहों के बीच सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई से बड़ी मांग रख दी है.
सुनील गावस्कर ने की बड़ी मांग
ट्रेड की खबरों के बीच सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई से बड़ी मांग की है. उनका मानना है कि खिलाड़ियों का ट्रेड सार्वजनिक किया जाना चाहिए. उन्होंने लिखा “मीडिया में खिलाड़ियों के एक फ्रेंचाइजी से दूसरी फ्रेंचाइजी में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। बेशक, इस प्रक्रिया के समाप्त होने में अभी कुछ समय है। हालांकि, एक फ्रेंचाइजी से दूसरी फ्रेंचाइजी में खिलाड़ी का स्थानांतरण सार्वजनिक रूप से होता है, लेकिन जब कोई लेन-देन होता है, तो उससे जुड़ी रकम केवल दोनों फ्रेंचाइजी, खिलाड़ी और बीसीसीआई को ही पता होती है. ऐसी स्थिति में, अन्य फ्रेंचाइजी को यह पता नहीं होता कि प्रत्येक फ्रेंचाइजी द्वारा अपनी टीम के लिए निर्धारित वेतन सीमा का पालन किया गया है या उसका उल्लंघन हुआ है। इसलिए पूर्ण पारदर्शिता के लिए यह महत्वपूर्ण है कि आंकड़े भी सार्वजनिक किए जाएं.”
ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 के लिए अफगानिस्तान ने किया टीम का ऐलान
हार्दिक पांड्या के पीछे 2 टीमें
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक पांड्या को 2 टीमों ने अपने दल में शामिल करने की दिलचस्पी दिखाई है. इनमें कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स का नाम शामिल है. केकेआर की कप्तानी पिछले साल अजिंक्य रहाणे ने संभाली थी. लेकिन उन्होंने हाल ही में संन्यास का ऐलान कर दिया था. ऐसे में केकेआर को एक कप्तान की तलाश है. वहीं, सीएसके भी हार्दिक को अपने दल में जगह देना चाहती है. उन्हें एक धांसू ऑलराउंडर की तलाश है.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: रवींद्र जडेजा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, 350 विकेट के साथ कपिल देव की लिस्ट में शामिल
संबंधित खबरें
IND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
3 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
4 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
4 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
5 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
5 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
5 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
6 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
6 hrs agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines