Sunil Chhetri ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, 6 जून को खेलेंगे आखिरी मैच

Sunil Chhetri Retirement: भारतीय महान फुटबॉलर सुनील छेत्री ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने का फैसला किया है। अब सुनील अपना आखिरी मुकाबला 6 जून को खेलेंगे।

Sunil Chhetri retire from international football after indias match against kuwait

Sunil Chhetri retire from international football after indias match against kuwait

Sunil Chhetri Retirement: भारतीय दिग्गज फुटबॉलर सुनील छेत्री ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। अपने 20 साल के लंबे फुटबॉल करियर पर सुनील ने विराम लगाने का फैसला कर लिया है। सुनील अब अपना आखिरी मुकाबला फीफा विश्व कप क्वालीफिकेशन मैच 6 जून को कुवैत के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देंगे। भारतीय टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने अपने संन्यास की घोषणा एक्स पर पोस्ट शेयर करके दी है। इस वीडियो के कैप्शन में कप्तान ने लिखा मैं कुछ कहना चाहूंगा…

विज्ञापन

वीडियो शेयर करके फैंस, देश और परिवार का किया धन्यवाद

सुनील छेत्री ने अपने संन्यास की घोषणा अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो शेयर करके दी है। सुनील ने 9 मिनट से भी ज्यादा का वीडियो साझा किया है। जिसमें वो देश, फैंस और परिवार का धन्यवाद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सुनील ने कहा जिस दिन मैनें अपने देश के लिए पहली बार खेला था वो दिन मेरे जीवन का खास दिन था। जिसको मैं कभी भुला नहीं सकता हूं।

विज्ञापन

6 जून को खेलेंगे अपना आखिरी मैच

अपने आखिरी मैच को लेकर सुनील ने कहा कि पिछले 19 सालों में मैनें देश के लिए काफी मैच खेलें। इस दौरान मैनें अपने कर्तव्य को अच्छे से निभाया और मुझे फैंस का काफी प्यार भी मिला। पिछले डेढ़, दो महीने से मैं इसको लेकर सोच रहा था। अब कुवैत के खिलाफ मेरा आखिरी मैच होने जा रहा है। सुनील छेत्री ने भारत के लिए 145 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 90 गोल दर्ज है।

विज्ञापन

विज्ञापन

फैंस हुए भावुक

सुनील छेत्री द्वारा संन्यास की घोषणा किए जाने के बाद फैंस के रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। सुनील के रिटायरमेंट से फैंस काफी भावुक भी दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कि विराट कोहली के बाद, एकमात्र व्यक्ति जिसकी फिटनेस के लिए देश हमेशा सराहना करेगा, वह सुनील छेत्री ही रहेंगे। हैप्पी रिटायरमेंट लेजेंड

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ