Video: फूट-फूटकर रोने लगे सुनील छेत्री, कैसा रहा आखिरी मैच?

Sunil Chhetri Crying Last International Match: भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कह दिया है। आखिरी मैच में वह काफी भावुक नजर आए।

sunil chhetri crying last match

sunil chhetri crying last match

Sunil Chhetri Crying Last International Match: भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने गुरुवार को अपने करियर का आखिरी मैच खेला। कोलकाता में कुवैत के खिलाफ फीफा विश्व कप 2026 के क्वालीफायर में उन्होंने कुवैत के खिलाफ मुकाबला खेला। इस मैच के बाद 39 साल के दिग्गज खिलाड़ी को टीम इंडिया के फुटबॉलर्स ने विदाई दी। इस दौरान छेत्री फूट-फूटकर रोने लगे। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह काफी भावुक नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

फूट-फूटकर रोने लगे सुनील छेत्री

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि छेत्री अपनी आंखों पर हाथ रखकर काफी देर तक रोते रहते हैं। इसके बाद सभी खिलाड़ियों से मिलते हुए भी अपने आंसू नहीं रोक पाते। अपने कप्तान को देखकर टीम के साथी खिलाड़ी भी भावुक हो गए। छेत्री ने 16 मई को इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान किया था। कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में उनका आखिरी मैच देखने हजारों दर्शकों के साथ पूरा परिवार और कई पूर्व खिलाड़ी भी पहुंचे। छेत्री अब क्लब फुटबॉल में दिखेंगे। वह इंडियन सुपर लीग में बेंगलुरु एफसी के लिए खेलते हैं।

विज्ञापन

कैसा रहा आखिरी मैच 

कुवैत के खिलाफ वर्ल्ड कप का क्वालीफायर मैच ड्रॉ रहा। इससे टीम इंडिया के तीसरे दौर में पहुंचने की संभावनाओं को झटका लगा है। इस मैच के साथ ही छेत्री ने अपने 19 साल के करियर से विदाई ले ली। दिग्गज फुटबॉलर ने 151 मैचों में 94 गोल किए हैं। वह इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले चौथे फुटबॉलर हैं। पुर्तगाल के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 128, ईरान के अली देई 108 और अर्जेंटीना के लियोनल मेसी 106 गोल के साथ लिस्ट में शीर्ष फुटबॉलर हैं। छेत्री का नाम उनके बाद आता है। छेत्री ने अपना पहला इंटरनेशनल मैच 12 जून को खेला था। ये मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला गया था, जिसमें उन्होंने एक गोल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ