---विज्ञापन---

खेल angle-right

ENG vs PAK: स्टुअर्ट ब्रॉड ने पाकिस्तान का उड़ाया मजाक, कमजोर टीम कहकर 3-0 से हराने की कही बात

ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है. स्टुअर्ट ब्रॉड ने पहले टेस्ट मैच के पहले दिन के बाद ही पाकिस्तान टीम को कमजोर बताया. उन्होंने इंग्लैंड को 3-0 से हराने की भी बात कही.

---विज्ञापन---

ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 19 अगस्त से खेला जा रहा है.पहले ही दिन पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने निराशाजनक खेल दिखाया और 171 रनों पर सिमट गए. जिसके बाद फिर से पूरी दुनिया में पाकिस्तान की पोल खुल गई. अब इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टूअर्ट ब्रॉड ने पाकिस्तान टीम को कमजोर बताते हुए मजाक उड़ाया है.

स्टुअर्ट ब्रॉड ने पाकिस्तान का उड़ाया मजाक

स्टूअर्ट ब्रॉड ने पाकिस्तान टीम का मजाक उड़ाते हुए कमजोर टीम भी बताया है. उन्होंने कहा “पाकिस्तान एक कमजोर टीम है, बहुत अच्छी टीम नहीं है. मुझे लगता है कि इस सीरीज में इंग्लैंड को 3-0 से आसानी से जीत हासिल करनी चाहिए. हालांकि, इसकी कोई गारंटी नहीं है लेकिन अगर इंग्लैंड इस सीरीज को नहीं जीत पाता है, तो ये उसकी सबसे बड़ी विफलता होगी.

---विज्ञापन---

ब्रॉड ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले मैच के पहले ही दिन खराब बल्लेबाजी करते हुए नजर आई थी. ऐसे में अब पाकिस्तान की खराब बल्लेबाजी की बात चारों ओर हो रही है.

ये भी पढ़ें: क्या मुंबई इंडियंस में ही रहेंगे हार्दिक पांड्या?

---विज्ञापन---

171 रनों पर सिमट गई पाकिस्तान

पाकिस्तान की टीम पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 48.1 ओवर में 171/10 रनों पर सिमट गई. अब्दुल्लाह शफीक को छोड़कर पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. अजान अवैस बिना खाता खोले आउट हुए, जबकि इमाम उल हक 74 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हो गए. इसके अलावा शान मसूद 20 गेंदों में 5 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे. वहीं, अबदुल्लाह शफीक ने 104 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली. इसके अलावा सऊद शकील ने 25 गेंदों में 5 रनों की पारी खेली. इसके अलावा सलमान अली आगा ने 29 गेंदों में 21 रन बनाए. वहीं, मोहम्मद रिजवान ने 29 गेंदों में 21 रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से जोश टंग और ओली रॉबिन्सन ने गेंदबाजी में गदर काटते हुए 5-5 विकेट अपने नाम किए थे.

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया से पहले दलीप ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी

---विज्ञापन---

First published on: Aug 20, 2026 06:44 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola