कनाडा की मशहूर सिंगर सेलीन डियोन इस समय पेरिस में हैं। यह दिग्गज सिंगर पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी के लिए स्टेज पर कमबैक करने के लिए तैयार है। बता दें कि सेलीन डियोन एक दुर्लभ बीमारी की चपेट में हैं और रिपोर्ट्स के अनुसार ओलंपिक सेरेमनी में एक गाने के लिए उन्होंने 16 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। वेरायटी की एक रिपोर्ट के मुताबिर सेलीन को पेरिस में रॉयल मोंसेउ होटल की ओर जाते हुए स्पॉट किया गया। यह वही लोकेशन है जहां लेडी गागा कुछ दिनों से रह रही हैं। कहा जा रहा है कि लेडी गागा भी ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म कर सकती हैं।
किस बीमारी से पीड़ित हैं सेलीन डियोन?
सेलीन की परफॉरमेंस को लेकर कुछ खास जानकारी मीडिया में नहीं आई है। बता दें कि दिसंबर 2022 में पता चला था कि वह स्टिफ पर्सन सिंड्रोम से पीड़ित हैं। इसके बाद उन्होंने अपने टूअर रोक दिए थे। 26 जुलाई को पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन कार्यक्रम में वह तब से पहली बार स्टेज पर परफॉर्म करेंगी। सेलीन ने बताया था कि महीनों तक मसल स्पैज्म और स्टिफनेत जैसे हेल्थ इश्यूज का सामना करने के बाद उन्हें स्टिफ पर्सन सिंड्रोम होने का पता चला था। यह एक दुर्लभ ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है। बता दें कि पेरिस ओलंपिक की शुरुआत 26 जुलाई को और समापन 11 अगस्त को होगा।
एक गाना गाने के लिए ले रहीं 16 करोड़!
ऐसी खबरें हैं कि ओलंपिक सेरेमनी में सिर्फ 1 गाने की परफॉरमेंस के लिए सेलीन डियोन को 16 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। बता दें कि इस दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर की वजह से उनके शरीर में मांसपेशियों में कड़ापन और जकड़न आ जाती है। इससे मांसपेशियों की क्षमताएं काफी हद तक सीमित हो जाती हैं। उल्लेखनीय है कि उनकी इस बीमारी को लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 25 जून को एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज हुई थी जिसका नाम ‘आई एम सेलीन डियोन’ था। इसमें उनकी इस बीमारी के उनके जीवन और उनके करियर पर पड़ने वाले असर की कहानी दिखाई गई है।
ग्रैमी अवॉर्ड्स कार्यक्रम में आई थीं सेलीन
सेलीन डियोन ने इस साल फरवरी में आयोजित हुए ग्रैमी अवार्ड्स कार्यक्रम में सरप्राइज अपीयरेंस दी थी। जब वह स्टेज पर पहुंची थीं तो ऑडियंस ने खड़े होकर उनके सम्मान में तालियां बजाते हुए उनका स्वागत किया था। सेलीन ने इस दौरान कार्यक्रम का आखिरी अवार्ड ‘एल्बम ऑफ द ईयर’ प्रेजेंट किया था। यह अवॉर्ड टेलर स्विफ्ट के एल्बम मिडनाइट्स को मिला था। अवॉर्ड देते हुए सेलीन ने कहा था कि जब में ये कहती हूं कि मैं यहां आकर खुश हूं, तो इसका मतलब है कि यह बात मैं अपने दिल से कह रही हूं। सेलीन के फैंस उनकी ओलंपिक परफॉरमेंस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: क्या है ‘एंटी-सेक्स’ बेड? जिन पर नींद लेंगे ओलंपिक के खिलाड़ी
ये भी पढ़ें: पेरिस ओलंपिक से बाहर हुई 6 बार की पदक विजेता सुपरस्टार
ये भी पढ़ें: ओलंपिक में एथलीटों के शारीरिक संबंध बनाने के अनोखे किस्से
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
5 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
6 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
6 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
7 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
7 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
8 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
8 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines