Steven Smith: बाॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में लगातार 2 मैच में फ्लॉप होने के बाद आखिरकार स्टीव स्मिथ का बल्ला गाबा में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में जमकर बोला। उन्होंने भारत के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली और अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज कर लिए। उन्होंने अब एक मामले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। साथ ही ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी केन विलियमसन की बराबरी भी कर ली है।
स्टीव स्मिथ ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक सबसे ज्यादा शतक ठोकने का कीर्तिमान जो रूट के नाम है। उन्होंने 64 मैच में 18 शतक लगाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर मार्नस लाबुशेन हैं, जिन्होंने अब तक 11 शतक लगाए हैं।
अब इस कड़ी में स्टीव स्मिथ का नाम जुट चुका है। वह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 10वां शतक पूरा किया। वहीं केन विलियमसन के नाम भी 10 शतक हैं। स्मिथ ने इस मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 9 शतक हैं। रोहित शर्मा ने 9 शतक जमाने के लिए 39 मैच का सहारा लिया है, तो वहीं स्मिथ को 10 शतक बनाने के लिए 48 मैच का सहारा लेना पड़ा।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में स्टीव स्मिथ, रोहित शर्मा से कहीं आगे हैं। स्मिथ ने अब तक 3606 रन बनाए हैं तो वहीं हिटमैन अब तक 2694 रन ही बना पाए हैं। गाबा में खेले जा रहे मैच में स्मिथ ने 190 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली, जिसमें 12 चौके शामिल थे।
खराब फॉर्म से जूझ रहे भारतीय कप्तान
रोहित शर्मा इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया से पहले हिटमैन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भाग लिया था। इस सीरीज में रोहित के बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला। वहीं ऑस्ट्रेलिया में भी अब तक खेली गई 2 पारियों में रोहित ने बड़ा स्कोर नहीं बनाया है। उनकी आखिरी 8 टेस्ट पारियों की बात करें तो रोहित ने 2,52,0,8,18,11,3,और 6 रन बनाए हैं। गाबा में खेले जा रहे मुकाबले में रोहित शर्मा से खासा उम्मीदें हैं।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: ट्रेविस हेड ने भारत के खिलाफ हासिल की खास उपलब्धि, गाबा में जमकर चला बल्ला
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
2 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
3 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
4 hrs agoअर्शदीप सिंह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास
4 hrs agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
4 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
4 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
5 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
5 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
6 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines