हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 वर्ल्ड कप से पहले स्टीव स्मिथ का बड़ा फैसला, पाकिस्तान सुपर लीग में इस टीम के लिए खेलते आएंगे नजर

Steve Smith: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को टी20 वर्ल्ड कप के लिए आस्ट्रेलियाई टीम में शामिल नहीं किया गया है, जबकि उन्होंने बिग बैश लीग में शानदार प्रदर्शन किया था. वहीं, वर्ल्ड कप टीम से बाहर होने के बाद स्मिथ ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेलने का फैसला किया है.

विज्ञापन
Steve Smith

Steve Smith in PSL: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ हाल ही में बिग बैश लीग (BBL) में अपने बल्ले का कमाल दिखाते नजर आए थे. लेकिन बीबीएल में शानदार प्रदर्शन के बावजूद स्मिथ को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया के स्क्वॉड में जगह नहीं मिली. वहीं, वर्ल्ड कप टीम से बाहर होने के बाद स्मिथ ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेलने का बड़ा फैसला किया है. उन्हें आगामी सीजन में PSL की नई टीम सियालकोट स्टैलियंस के साइन किया है.

PSL में पहली बार खेलते नजर आएंगे स्टीव स्मिथ

दाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ दुनिया की सभी बड़ी लीगों में खेल चुके हैं और अब वह पहली बार पाकिस्तान सुपर लीग में खेलते हुए नजर आएंगे. इस साल PSL का 11वां सीजन खेला जाएगा. इस सीजन की शुरुआत कब होगी, इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने आई है. हालांकि, PSL की नई टीम सियालकोट स्टैलियंस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है और आगामी सीजन के लिए स्मिथ को अपनी टीम में शामिल कर लिया है.

स्मिथ इन दिनों टी20 फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और अब PSL में भी अपने बल्ले से जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे. इतना ही नहीं, खबरें हैं कि स्मिथ को आगामी सीजन के लिए सियालकोट स्टैलियन्स के कप्तान भी बनाए जा सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- ‘ICC सो रही थी क्या…’, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने फिर उगला जहर, सरेआम दिया बड़ा बयान

BBL में स्टीव स्मिथ का शानदार प्रदर्शन

बिग बैश लीग 2025-26 में स्टीव स्मिथ का प्रदर्शन काफी शानदार रहा और सिडनी सिक्सर्स के लिए खेले 6 मैचों में 59.8 की औसत और 167.97 के स्ट्राइक रेट से कुल 299 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक और एक शतक भी जड़ा. स्मिथ BBL के अलावा, आईपीएल, द हंड्रेड, मेजर लीग क्रिकेट, बांग्लादेश प्रीमियर लीग, कैरेबियन प्रीमियर लीग, टी20 ब्लास्ट में भी खेल चुके हैं. वहीं, टी20 इंटरनेशनल में स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले 67 मैचों में 1094 रन बनाए हैं, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- खत्म हुआ इंतजार! अब भारत में दोबारा दौड़ेगी F1 की कार? खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने दे दिए बड़े संकेत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola