Sri Lanka vs Australia 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया की टीम इन दिनों श्रीलंका के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा मैच गाले में खेला जा रहा है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया टीम काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। दूसरे मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ के बल्ले से एक फिर शतक देखने को मिला। स्मिथ पहली पारी में 131 रन बनाकर आउट हुए। इस मैच में स्मिथ के नाम टेस्ट क्रिकेट में एक खास उपलब्धि भी दर्ज हो गई है।
सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी पार्टनरशिप में शामिल स्मिथ
दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में एलेक्स कैरी और स्टीव स्मिथ के बीच 200 रन से ज्यादा की साझेदारी हुई। एलेक्स कैरी 11वें खिलाड़ी हैं जिनके साथ स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में 200 रन या उससे ज्यादा की साझेदारी की है। अब स्मिथ इतने सारे खिलाड़ियों के साथ टेस्ट क्रिकेट में डबल सेंचुरी पार्टनरशिप करने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी बन गए हैं। स्मिथ ने साल 2013 में सबसे पहले माइकल क्लार्क के साथ डबल सेंचुरी पार्टनरशिप की थी। स्मिथ के अलावा पहली पारी में एलेक्स कैरी ने 156 रन की पारी खेली।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: कब, कहां फ्री में देख सकते दूसरा वनडे मैच? यहां जानें पूरी डिटेल्स
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 414 रन बनाए हैं। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एलेक्स कैरी ने सबसे ज्यादा 156 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के पास अब 157 रन की बढ़त हो गई है। श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजी करते हुए प्रभाथ जयसूर्या ने 5 विकेट चटकाए।
श्रीलंका 257 रन पर सिमटी
इस मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 257 रन ढेर हो गई थी। श्रीलंका की तरफ से बल्लेबाजी करते कुशल मेंडिस ने नाबाद 85 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा दिनेश चांडीमल ने 74 रन बनाए थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मिचेल स्टार्क, मैथ्यू कुहनेमन और नाथन लियोन 3-3-3 विकेट चटकाए।
ये भी पढ़ें:- AUS vs SL: कंगारू खिलाड़ी Alex Carey ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले विकेटकीपर
संबंधित खबरें
सहवाग-द्रविड़ के बेटों की होगी भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एंट्री?
4 mins agoLIVE: भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच आज, रांची में होगी भिडंत
52 mins agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रजत पाटीदार ने ठोका दावा
57 mins agoIND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
1 hr agoSA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
1 hr ago2026 के बचे हुए महीनों में कितने मैच खेलेगा भारत? नोट करें पूरा शेड्यूल
2 hrs agoAUS A के खिलाफ फेल हो गए भारत के 3 स्टार बल्लेबाज
2 hrs agoऋतुराज की खुली पोल, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे वनडे में भी रहे फ्लॉप
2 hrs ago33 गेंदों पर 0 रन... ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
2 hrs agoचोट की मार झेल रही टीम इंडिया, 32 खिलाड़ी पहुंचे रिहैब सेंटर, हुए खुलासे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines