AUS vs ENG: टी20 सीरीज से बाहर हुआ ये स्टार गेंदबाज, इस मैच विनर प्लेयर को मिली टीम में जगह

Cricket Australia: ऑस्ट्रेलिया को सितंबर में स्कॉटलैंड और इंग्लैंड का दौरा करना है। इस दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ा झटका लगा है। टीम का स्टार तेज गेंदबाज चोट की वजह से इस टूर से बाहर हो गया है।

ind vs (28)

Cricket Australia:ऑस्ट्रेलिया को सितंबर में स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ तीन-तीन मैचों की टी 20 सीरीज खेलनी है। ऑस्ट्रेलिया की टीम इन दोनों देशों का दौरा करेगी। इस दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन चोटिल हो गए हैं। इस चोट की वजह से वो टी 20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। इसी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। सीन एबॉट को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

द हंड्रेड टूर्नामेंट में लगी चोट

विज्ञापन

द हंड्रेड टूर्नामेंट में स्पेंसर जॉनसन ओवल इनविंसिबल्स की टीम का हिस्सा थे। इस टूर्नामेंट के दौरान ही उन्हें साइड स्ट्रेन हुआ है, जिस वजह से वो कई हफ्तों के लिए बाहर हो गए हैं। स्पेंसर जॉनसन का द हंड्रेड में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने 6 मैचों में 2 विकेट हासिल किए थे। स्पेंसर जॉनसन ने पिछले साल टी20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी तक 5 टी20 मैच में 6 विकेट लिए हैं।

विज्ञापन

 स्टार्क को टी20 सीरीज से दिया गया रेस्ट

ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज स्टार्क इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। हालांकि उन्हें वनडे टीम में शामिल किया है। पैट कमिंस भी इस दौरे पर नजर नहीं आएंगे। वो भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले आराम करना चाहते हैं।

विज्ञापन

सीन एबॉट का रहा है शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन

स्पेंसर जॉनसन की जगह ऑस्ट्रेलिया ने सीन एबॉट को शामिल किया है। वो बीबीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 165 विकेट लिए हैं। ऐसे में सीन एबॉट के पास ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम में जगह बनाने का मौका होगा।

स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया T20I टीम:

विज्ञापन

मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड,ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, एडम जंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ