Dimuth Karunaratne Retirement: श्रीलंका के सबसे सफल सलामी बल्लेबाजों में से एक और पूर्व कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने अपने 100वें टेस्ट मैच के बाद क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। उनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार को गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होने जा दूसरे टेस्ट इंटरनेशनल करियर का आखिरी टेस्ट होगा। इस तरह से 2012 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले करुणारत्ने खेल के सभी फॉर्मेट से दूर रहेंगे।
अपने शानदार करियर में उन्होंने 16 टेस्ट शतक और 39 फिफ्टी बनाई। इस तरह से उन्होंने श्रीलंका के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक के रूप में अपनी विरासत छोड़ी है। उन्होंने टीम के लिए 50 वनडे मैचों में भी हिस्सा लिया और 31 से अधिक की औसत से 1316 रन बनाए। इस फॉर्मेट में सलामी बल्लेबाज ने एक शतक और 11 फिफ्टी लगाए। वह ICC वर्ल्ड कप 2019 के दौरान टीम के कप्तान भी थे।
आखिरी टेस्ट में शतक जड़ना चाहेंगे करुणारत्ने
अपने 50वें टेस्ट मैच में शतक लगाने का रिकॉर्ड रखने वाले दिमुथ करुणारत्ने की नजर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले टेस्ट में भी शतक लगाने पर है। उन्होंने कहा कि अगर वह शतक बना लेते हैं, तो यह उनके लिए बहुत बढ़िया होगा। उन्होंने कहा, ‘न केवल अपने 100वें टेस्ट में, बल्कि मैं हर मैच में शतक बनाने और अपनी टीम के लिए योगदान देने के लिए उत्सुक हूं। अगर मैं अपने 100वें टेस्ट में शतक बना पाया तो यह एक बड़ी उपलब्धि होगी।’
‘100 टेस्ट खेलना बड़ी उपलब्धि’
दिमुथ करुणारत्ने ने यह भी कहा कि वह अपने करियर से संतुष्ट हैं और अपनी टीम के लिए 100 टेस्ट मैच खेलना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने आगे कहा, ‘किसी भी क्रिकेटर का सपना 100 टेस्ट खेलना और 10,000 रन बनाना होता है। यह एक बड़ी उपलब्धि है। जब आप क्रिकेट खेलना शुरू करते हैं, तो आप उन लक्ष्यों के बारे में नहीं सोचते हैं, लेकिन जब आप खेलना जारी रखते हैं, तो आपके सामने अलग-अलग टारगेट आते हैं।’
यह भी पढ़ें: 1 दिन में 2 देशों में खेला मैच, KKR के खिलाड़ी ने किया ये बड़ा कारनामा
संबंधित खबरें
IPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
45 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoनीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
1 hr agoसैफ चैंपियनशिप में होगी भारत-पाक की भिड़ंत, जानें कहां देख पाएंगे फ्री लाइव
1 hr agoपाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
1 hr agoहार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
2 hrs agoब्राजील में फुटबॉल मैदान बना जंग का अखाड़ा, बांटे गए 51 रेड कार्ड
3 hrs ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
3 hrs agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines