1 दिन में 2 देशों में खेला मैच, KKR के खिलाड़ी ने किया ये बड़ा कारनामा

Andre Russell: कोलकाता नाइट राइडर्स के धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने 1 दिन के अंदर 2 अलग-अलग देशों में 2 अलग-अलग टीमों के लिए मैच खेलने का कारनामा किया।

KKR

KKR

Andre Russell: इन दिनों आबू धाबी में ILT20 लीग और बांग्लादेश में बांग्लादेश प्रीमियर लीग खेली जा रही है। इन दोनों लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स का धाकड़ ऑलराउंडर खेल रहा है। वहीं, इस खिलाड़ी ने एक दिन के अंदर 2 देशों में 2 अलग-अलग मैच खेलने का बड़ा कारनामा किया है। फ्रेंचाइजी क्रिकेट में इस धाकड़ खिलाड़ी की मांग काफी ज्यादा है।

विज्ञापन

आंद्रे रसेल ने 24 घंटें में 2 देशों के लिए खेले मैच

फ्रेंचाइजी क्रिकेट को अब फैंस द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। कई देश अपनी-अपनी टी20 लीग भी कराने लगी है। वेस्टइंडीज के कई खिलाड़ी भी अलग-अलग देशों की फ्रेंचाजी लीग में खेलते हैं। उनमें से एक हैं वेस्टइंडीज के धाकड़ आंद्रे रसेल। आईपीएल में रसेल कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेला करते हैं। बिग बैश लीग में भी रसेल को खेलते हुए देखा जाता है, लेकिन इन दिनों ये खिलाड़ी ILT20 लीग और बांग्लादेश प्रीमियर लीग दोनों में खेल रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

वहीं, अब आंद्रे रसेल को महज 24 घंटें के भीतर इन दोनों लीग में खेलना पड़ा। पहले आंद्रे रसेल ने आबू धाबी में ILT20 लीग में मैच खेला, फिर उसके बाद ये खिलाड़ी लगभग 3500 किमी. की दूरी तय करके बांग्लादेश पहुंचा। जहां इस खिलाड़ी ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में मुकाबला खेला। ILT20 लीग में रसेल नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं, जबकि बांग्लादेश में रसेल रंगपुर राइडर्स टीम के लिए खेलते हैं।

विज्ञापन

फ्लॉप हुए आंद्रे रसेल

पहले रसेल ने ILT20 लीग में दुबई कैपिटल्स के खिलाफ मैच खेला था। इस मैच में रसेल खाता भी नहीं खोल पाए थे। इसके बाद बांग्लादेश प्रीमियर लीग में भी रसेल रंगपुर राइडर्स के लिए महज 4 रन ही बना पाए थे। दोनों ही मैचों में ये खिलाड़ी फ्लॉप साबित हुआ।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ