हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SL vs WI: श्रीलंका ने ध्वस्त किया भारत का ये खास रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज के खिलाफ किया बड़ा कारनामा

Sri Lanka vs West Indies 1st ODI: पहले वनडे मैच में श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। वहीं इस मैच में श्रीलंका ने भारतीय टीम के एक खास रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।

विज्ञापन
Sri Lanka

Sri Lanka vs West Indies 1st ODI: वेस्टइंडीज की टीम इन दिनों श्रीलंका के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला श्रीलंका ने जीत लिया। इसके साथ ही श्रीलंका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में श्रीलंका ने टीम इंडिया के एक खास रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी, जिसको श्रीलंका ने 2-1 से अपने नाम कर लिया था।

श्रीलंका ने तोड़ा भारत का ये रिकॉर्ड

बारिश से बाधित पहले मैच में वेस्टइंडीज ने बल्लेबाजी करते हुए 38.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 185 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रदरफोर्ड ने सबसे ज्यादा नाबाद 74 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजी करते हुए वानिंदु हसरंगा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए थे। इसके बाद डीएलएस मेथड के चलते श्रीलंका के सामने जीत के लिए 232 रनों का लक्ष्य था।

ये भी पढ़ें;- IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले RCB कर सकती है 2 धाकड़ खिलाड़ियों को रिलीज, फैंस को लग सकता है झटका

विज्ञापन

श्रीलंका ने 232 रनों के स्कोर को 31.5 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। इसके साथ ही श्रीलंका की टीम 230 से ज्यादा के स्कोर को सबसे तेज चेज करने वाली एशियाई टीम बन गई है। इससे पहले ये रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम था। भारत ने साल 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही ये कारनामा किया था।


श्रीलंका की जीत में चरिथ असलंका और निशान मदुषंका ने अहम भूमिका निभाई थी। जहां इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए असलंका ने 71 गेंदों पर सबसे ज्यादा 77 रनों की पारी खेली, तो वहीं मदुषंका ने 69 रन बनाए थे। इसके अलावा मेंडिस ने नाबाद 30 रन बनाए थे। वहीं वेस्टइंडीज की तरफ से गेंदबाजी करते हुए गुडाकेश मोती ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें;- न्यूजीलैंड के टी-20 वर्ल्ड चैम्पियन बनने पर ICC ने शेयर की रोहित शर्मा की तस्वीर, जानें इसकी वजह

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola