न्यूजीलैंड के टी-20 वर्ल्ड चैम्पियन बनने पर ICC ने शेयर की रोहित शर्मा की तस्वीर, जानें इसकी वजह

New Zealand Cricket Team: साउथ अफ्रीका को हराकर वर्ल्ड चैम्पियन बनने के बाद न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम का विक्ट्री सेलेब्रेशन काफी वायरल हो रहा है। टीम का यह सेलेब्रेशन को देखकर फैंस भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को याद कर रहे हैं।

New Zealand Cricket Team

New Zealand Cricket Team

New Zealand Team Celebrations: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पहली बार महिला टी-20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया है। टीम ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 32 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। मैच के बाद कीवी खिलाड़ियों ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की तरह जमीन पर लेटकर टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का जश्न मनाया। न्यूजीलैंड टीम की इस जीत के बाद आईसीसी ने एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी नजर आ रहे हैं। रोहित का इस साल जून में साउथ अफ्रीका को हराकर वर्ल्ड कप जीतने के बाद दोनों हाथ फैलाकर जमीन पर लेटने का जश्न काफी वायरल हुआ था।

विज्ञापन

भारत में जमकर मना था जश्न

17 साल बाद टीम इंडिया के टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद पूरे भारत में जमकर जश्न मना था। टीम जब वेस्टइंडीज से भारत लौटी तो पूरी टीम का जोरदार स्वागत किया गया। यहां फैंस अपने चहेते खिलाड़ियों की चाहत में दिल्ली से लेकर मुंबई तक की सड़कों पर उतर गए। टीम इसके बाद पीएम मोदी से भी मिली थी। पीएम से मिलने के बाद पूरी टीम मुंबई पहुंची, जहां फैन्स छह घंटे विक्ट्री लैप में शामिल हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे टेस्ट में केएल राहुल को मिलेगा मौका?

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: रोहित शर्मा के इन 2 फैसलों पर पूर्व दिग्गज ने उठाया सवाल, सिराज को भी लपेटा

विज्ञापन

कीवी टीम का खत्म हुआ लंबा इंतजार

न्यूजीलैंड के पहली बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के बाद खिलाड़ियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस दौरान कई खिलाड़ी अपने इमोशन को कंट्रोल नहीं कर सकीं और मैदान पर एक दूसरे को गले लगाकर रोने लगीं। सोशल मीडिया पर इसकी कई तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें फैंस देख सकते हैं कि न्यूजीलैंड टीम की खिलाड़ी ग्राउंड पर भावुक नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

फाइनल में फिर खिताब से चूक गई प्रोटियाज टीम

फाइनल में न्यूजीलैंड से मिले 159 रनों के टारगेट के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 126 रन ही बना पाई और इस मुकाबले को 32 रनों से गंवा दी। साउथ अफ्रीका के लिए यह साल अनलकी साबित हुआ है, जहां टीम दो बार खिताब के करीब पहुंचकर इससे चूक गई। महिला टीम से पहले मेंस टीम भी इस साल फाइनल में भारत से हारकर टी-20 वर्ल्ड कप हार गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ