Sri Lanka vs India T20I: भारतीय टीम वनडे और टी20 सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है। श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया पहले 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है। सीरीज का पहला मैच 27 जुलाई को पल्लेकेले में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस बार नए कोचिंग स्टाफ के साथ श्रीलंका पहुंची है। गौतम गंभीर की अगुवाई में टीम इंडिया अपनी पहली सीरीज खेलने वाली है।
इस सीरीज से टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर अपने कार्यकाल की शुरुआत करने वाले हैं। ऐसे में गौतम गंभीर की नजर दोनों सीरीज में जीत हासिल करने पर होगी। लेकिन उससे पहले भारतीय टीम और श्रीलंका के टी20 क्रिकेट में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं।
दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
वैसे तो भारतीय टीम का श्रीलंका पर हमेशा से पलड़ा भारी रहा है, लेकिन कई मौकों पर श्रीलंका ने बाजी मारी है। अभी तक दोनों टीमों के बीच 29 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। जिनमें से टीम इंडिया ने 19 मैचों में जीत हासिल की है। इसके अलावा श्रीलंका ने 9 मैचों में भारतीय टीम को हराया है। वहीं दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला बेनतीजा रहा था। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मुकाबला साल 2009 में खेला गया था।
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, हार्दिक पांड्या ने इस काम से जीत लिया दिल
जीत के साथ टीम इंडिया करना चाहेगी आगाज
रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बाद अब इस दौरे पर गौतम गंभीर की नई टीम दिखने वाली है। श्रीलंका दौरे पर टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का कप्तान इस बार सूर्यकुमार यादव को बनाया गया है।
ऐसे में कप्तान सूर्या जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेंगे। वहीं वनडे सीरीज में एक बार फिर से रोहित शर्मा टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। विराट कोहली भी वनडे सीरीज में दिखने वाले हैं। ये दोनों ही बल्लेबाज टी20 विश्व कप 2024 के बाद से ब्रेक पर चल रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- SL vs IND: क्यो नहीं मिली रुतुराज गायकवाड़ को टीम में जगह? चीफ सेलेक्टर ने उठा दिया पर्दा
ये भी पढ़ें:- Video: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड, इन 15 खिलाड़ियों पर नजर
संबंधित खबरें
फ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
15 mins agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
20 mins ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
2 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
2 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
5 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines