IND U19 vs SL U19: आखिरी ओवर में पलटा मैच, श्रीलंका ने भारत से छीनी जीत, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा

IND U19 vs SL U19: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. सीरीज का आखिरी मैच जीतकर श्रीलंका ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया.

IND vs SL: AI Created Image

IND vs SL: AI Created Image

विज्ञापन

IND U19 vs SL U19: भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम और श्रीलंका अंडर-19 क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. सीरीज का आखिरी मुकाबला 9 जुलाई को खेला गया था. इस मैच में श्रीलंका ने शानदार खेल दिखाया और मुकाबला आखिरी गेंद पर अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ श्रीलंका ने सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली. भारत की ओर से वीके विनीत ने शानदार शतकीय पारी खेली थी. लेकिन उनका शतक बेकार चला गया.

भारत ने बनाए थे 290 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 290 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज और कप्तान यशबरधन चौहान ने 11 गेंदों में 6 रन बनाए, जबकि रजत बघेल के बल्ले से 14 गेंदों में 8 रन निकले. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए वीके विनीत ने 136 गेंदों में 131 रनों की पारी खेली. उन्होंने 13 चौके और 3 छक्के अपने नाम किए. इसके अलावा लक्ष्य रायचंदानी ने 63 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली थी. उनके अलावा कुशाग्र ओझा ने 3 रन बनाए. श्रीलंका की ओर से सेथमिका सेनेविरत्ने ने 4 विकेट लिए, जबकि गिम्हान मेंडिस को 2 सफलता मिली.

विज्ञापन

श्रीलंका ने हासिल किया लक्ष्य

291 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने आखिरी गेंद पर 9 विकेट के नुकसान पर 291 रन बनाकर मुकाबला 1 विकेट से जीत लिया. श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा रन चमिका हीनातिगला ने बनाए. उन्होंने 68 गेंदों में 84 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके अलावा सेनुजा वेकुनागोडा ने 59 गेंदों में 67 रन बनाए थे. इसके अलावा किथमा विथानापथिराना ने 35 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली. भारत की ओर से शाविन विनोद ने 10 ओवर में 41 रन खर्चकर 3 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा अनमोलजीत सिंह ने 4 विकेट अपने नाम किए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ