Sri Lanka T20 World Cup 2026 Squad: 7 फरवरी से टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने जा रही है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने 2 फरवरी को अपने दल का ऐलान कर दिया है. वर्ल्ड कप के लिए कप्तानी ऑलराउंडर दासुन शनाका को दी गई है. दिसंबर में बोर्ड ने प्रारंभिक टीम का ऐलान किया था, जिसकी कप्तानी भी दासुन शनाका को दी गई थी. मेगा इवेंट के लिए श्रीलंका के स्क्वाड में 15 खिलाड़ियों को जगह मिली है.
15 खिलाड़ियों को मौका
वर्ल्ड कप 2026 के लिए पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा और चरित असलंका जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को मौका मिला है. इसके अलावा युवा खिलाड़ी महीश थीक्षना, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, ईशान मलिंगा को भी स्क्वाड में जगह मिली है. 8 फरवरी को श्रीलंका अपने अभियान की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ करेगी. इसके बाद श्रीलंका दूसरा मुकाबला ओमान के खिलाफ खेलेगी. वहीं, लीग स्टेज का तीसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा, जबकि जिम्ब्बावे के खिलाफ श्रीलंका आखिरी मैच 19 फरवरी को खेलेगी. साल 2012 में श्रीलंका ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था.
इंग्लैंड ने हौसला किया पस्त
श्रीलंका घर पर ही इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है. अब तक खेले गए 2 मैच को इंग्लैंड ने अपने नाम करते हुए सीरीज पर कब्जा जमाया है. घर पर ही श्रीलंका को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. घर पर सीरीज गंवाने के बाद टीम का हौसला पस्त हो गया है. बहरहाल अब टीम को वर्ल्ड कप से पहले आखिरी टी-20 मैच जीतकर वापसी करनी होगी.
ये भी पढ़ें:- भारत से मैच किया रद्द, तो ODI वर्ल्ड कप 2027 से बाहर होगा पाकिस्तान! साथ ही इतने करोड़ का देना होगा हर्जाना
श्रीलंका की टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम
दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिसारा, कुसल मेंडिस, कामिंडु मेंडिस, कुसल जेनिथ परेरा, चरिथ असलंका, जेनिथ लियानगे, पवन रथनायके, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षना, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, ईशान मलिंगा.
ये भी पढ़ें: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी का हुआ निधन, क्रिकेट जगत में पसरा मातम
श्रीलंका के ग्रुप स्टेज के मैच
8 फरवरी: बनाम आयरलैंड, कोलंबो
12 फरवरी: बनाम ओमान, पल्लेकेले
16 फरवरी: बनाम ऑस्ट्रेलिया, पल्लेकेले
19 फरवरी: जिम्बाब्वे के खिलाफ, कोलंबो.
संबंधित खबरें
चार साल में बदल गया भारत का स्क्वाड, पिछले दौरे के 9 खिलाड़ी टीम से बाहर
1 hr agoप्रज्ञान ओझा को चीफ सिलेक्टर बनने पर कितनी मिलेगी सैलरी? जानें सालाना कमाई
2 hrs agoWPL Auction: 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, 5 टीमों के पास सिर्फ 27 जगह खाली
2 hrs agoWWE Raw में इस हफ्ते आएगा रोमन का तूफान, इन 3 चीजों से उड़ा सकते है होश
3 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में भारत का शानदार आगाज, पहले दिन जीते 11 मेडल
3 hrs agoन्यूजीलैंड की धरती में सबसे बड़ी T20I पारी खेलने वाले 3 भारतीय बल्लेबाज
3 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा कर सकते हैं छक्कों की बारिश
3 hrs agoODI Tri-Series: पहले जिम्बाब्वे ने हराया, फिर ICC ने दी सजा
4 hrs agoIND vs NZ: कोहली और बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ रच सकते हैं इतिहास
5 hrs agoकोहली का न्यूजीलैंड में अधूरा है ये सपना, आज तक नहीं कर सके ऐसा कारनामा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines