टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान, बोर्ड ने लगाई इन 15 खिलाड़ियों पर मुहर

Sri Lanka T20 World Cup 2026 Squad: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए श्रीलंका ने अपने दल का ऐलान कर दिया है. 2 फरवरी को बोर्ड ने बड़ा ऐलान किया है. आगामी मेगा इवेंट की मेजबानी भारत के अलावा श्रीलंका मिलकर कर रहे हैं.

Cricket News - 2026-02-02T215632.287

Sri Lanka T20 World Cup 2026 Squad: 7 फरवरी से टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने जा रही है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने 2 फरवरी को अपने दल का ऐलान कर दिया है. वर्ल्ड कप के लिए कप्तानी ऑलराउंडर दासुन शनाका को दी गई है. दिसंबर में बोर्ड ने प्रारंभिक टीम का ऐलान किया था, जिसकी कप्तानी भी दासुन शनाका को दी गई थी. मेगा इवेंट के लिए श्रीलंका के स्क्वाड में 15 खिलाड़ियों को जगह मिली है.

विज्ञापन

15 खिलाड़ियों को मौका

वर्ल्ड कप 2026 के लिए पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा और चरित असलंका जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को मौका मिला है. इसके अलावा युवा खिलाड़ी महीश थीक्षना, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, ईशान मलिंगा को भी स्क्वाड में जगह मिली है. 8 फरवरी को श्रीलंका अपने अभियान की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ करेगी. इसके बाद श्रीलंका दूसरा मुकाबला ओमान के खिलाफ खेलेगी. वहीं, लीग स्टेज का तीसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा, जबकि जिम्ब्बावे के खिलाफ श्रीलंका आखिरी मैच 19 फरवरी को खेलेगी. साल 2012 में श्रीलंका ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था.

विज्ञापन

इंग्लैंड ने हौसला किया पस्त

श्रीलंका घर पर ही इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है. अब तक खेले गए 2 मैच को इंग्लैंड ने अपने नाम करते हुए सीरीज पर कब्जा जमाया है. घर पर ही श्रीलंका को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. घर पर सीरीज गंवाने के बाद टीम का हौसला पस्त हो गया है. बहरहाल अब टीम को वर्ल्ड कप से पहले आखिरी टी-20 मैच जीतकर वापसी करनी होगी.

विज्ञापन

श्रीलंका की टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम

दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिसारा, कुसल मेंडिस, कामिंडु मेंडिस, कुसल जेनिथ परेरा, चरिथ असलंका, जेनिथ लियानगे, पवन रथनायके, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षना, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, ईशान मलिंगा.

विज्ञापन

श्रीलंका के ग्रुप स्टेज के मैच

8 फरवरी: बनाम आयरलैंड, कोलंबो

12 फरवरी: बनाम ओमान, पल्लेकेले

विज्ञापन

16 फरवरी: बनाम ऑस्ट्रेलिया, पल्लेकेले

19 फरवरी: जिम्बाब्वे के खिलाफ, कोलंबो.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ