Lanka Premier League: श्रीलंका में खेली जाने वाली फ्रेंचाइजी T20 क्रिकेट लीग, लंका प्रीमियर लीग (LPL) अपने एक अजीबोगरीब नियम को लेकर चर्चा में है. दरअसल, लंका प्रीमियर लीग के छठे सीजन के लिए जारी किए गए प्लेयर्स ड्राफ्ट नियमों में एक ऐसा नियम जोड़ा गया, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है. नियम के मुताबिक, अब खिलाड़ियों की कैटेगरी तय करने में सिर्फ फॉर्म और अनुभव ही नहीं, बल्कि उनके सोशल मीडिया फॉलोअर्स की संख्या भी अहम भूमिका निभाएगी. इस नए नियम ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है और नई बहस छेड़ दी है.
लंका प्रीमियर लीग में आया अजीबोगरीब नियम
लंका प्रीमियर लीग का छठा सीजन 10 जुलाई से शुरू होने वाला है. उससे पहले 9 मई को LPL ने खिलाड़ियों की कैटेगरी तय करने के लिए एक ऐसा नियम लागू किया, जिससे क्रिकेट जगत में खलबली मच गई. नए नियमों के अनुसार, आइकन कैटेगरी में शामिल होने के लिए विदेशी खिलाड़ी को कम से कम 75 टी20 इंटरनेशनल मैच, 100 से ज्यादा फ्रेंचाइजी टी20 मैच और पिछले 18 महीनों में कम से कम 30 मैच खेलने जरूरी होंगे. इसके अलावा, खिलाड़ी के सोशल मीडिया अकाउंट पर 2.5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स होना भी अनिवार्य होगा.
सिर्फ आइकन ही नहीं, स्टार कैटेगरी के लिए भी यही 2.5 लाख फॉलोअर्स की शर्त रखी गई. वहीं, गोल्ड कैटेगरी में 30 टी20 इंटरनेशनल, 75 फ्रेंचाइजी मैच, पिछले 18 महीनों में 20 मैच और सोशल मीडिया पर कम से कम 1.5 लाख फॉलोअर्स जरूरी होंगे. क्लासिक कैटेगरी के लिए भी खिलाड़ी के पास अच्छा फैन बेस होना जरूरी बताया गया. इस फैसले के सामने आते ही श्रीलंका क्रिकेट को काफी आलोचना झेलनी पड़ी, जिसके बाद बोर्ड ने अपना फैसला बदल लिया.
बोर्ड ने वापस लिया फैसला
हालांकि, विवाद बढ़ने के कुछ घंटों बाद ही श्रीलंका क्रिकेट ने यह नियम वापस ले लिया. NewsWire की रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड ने पुराने नियमों को फिर से लागू कर दिया है. दिलचस्प बात यह है कि जिस सोशल मीडिया नियम को लेकर विवाद हुआ, उसी LPL के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद एक लाख से भी कम फॉलोअर्स हैं.
ये भी पढ़ें- VIDEO: जोस बटलर को जेब में रखने का इशारा कर रवींद्र जडेजा ने मचाई सनसनी, वायरल हुआ जड्डू का अनोखा सेलिब्रेशन
नया सैलरी स्ट्रक्चर भी किया जारी
नए नियमों के साथ LPL ने छठे सीजन के लिए खिलाड़ियों की सैलरी में भी बदलाव किया गया है. आइकन और स्टार खिलाड़ियों को अब 60 हजार से 80 हजार अमेरिकी डॉलर तक मिलेंगे. प्लेटिनम कैटेगरी के खिलाड़ियों को अधिकतम 50 हजार डॉलर दिए जाएंगे. इसके अलावा, गोल्ड और क्लासिक कैटेगरी के खिलाड़ियों को क्रमशः 30 हजार और 20 हजार अमेरिकी डॉलर मिलेंगे. विदेशी खिलाड़ियों के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 18 मई तय की गई है, जबकि LPL 2026 का छठा सीजन जुलाई के आखिर में शुरू होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें- 4,W,0,NB,5W,W,W,0,1,2,1… जोफ्रा आर्चर के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, IPL में ऐसा करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी
संबंधित खबरें
NZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
35 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines