हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SL vs PAK: वानिंदु हसरंगा की फिरकी में फंसा पाकिस्तान, श्रीलंका ने जीता तीसरा टी-20 मैच

Sri Lanka vs Pakistan: श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला 11 जनवरी को खेला गया. बारिश की वजह से ये मैच 12-12 ओवर का खेला गया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने विशाल स्कोर बनाया, जिसके जवाब में पाकिस्तान चारों खाने चित हो गई. श्रीलंका ने ये मैच अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन
श्रीलंका और पाकिस्तान टी-20 सीरीज में

Sri Lanka vs Pakistan: श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई, जिसका तीसरा मुकाबला 11 जनवरी को खेला गया. बारिश की वजह से मुकाबला 12-12 ओवर का खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 12 ओवर में विशाल स्कोर बनाया. श्रीलंका की ओर से लगभग सभी बल्लेबाजों ने किश्तों में रन बनाए और पाकिस्तान की बॉलिंग अटैक को पानी पिला दिया. पहला मुकाबला पाकिस्तान ने जीता था, जबकि दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. वहीं, तीसरा मैच श्रीलंका ने अपने नाम करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर ली.

श्रीलंका ने बनाए थे 160 रन

12 ओर में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए थे. श्रीलंका की ओर से पथुम निसंका 2 गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. इसके बाद कामिल मिसारा ने 8 गेंदों में 20 रनों की पारी खेली, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 16 गेंदों में 30 और धनंजय डी सिल्वा ने 15 गेंदों में 22 रन बनाए. वहीं, चरित असलंका ने 13 गेंदों में 21 रन बनाए. दासुन शनाका ने अंत में 9 गेंदों में 34 और जनिथ लियानागे ने 8 गेंदों में 22 रन बनाए.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: रोहित शर्मा ने बनाया World Record, ऐसा करने वाले बन गए दुनिया के पहले बल्लेबाज

विज्ञापन

पाकिस्तान को मिली हार

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने 7 गेंदों में 9 और सैम अयुब ने 5 गेंदों में 6 रन बनाए. इसके अलावा सलमान अली आगा ने 12 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली. इसके अलावा मोहम्मद नवाज के भी बल्ले से 15 गेंदों में 28 रन निकले.  श्रीलंका की ओर से फिरकी गेंदबाज वानिंदु हसरंगा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. उन्होंने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया. पाकिस्तान 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बना सकी. श्रीलंका ने 14 रनों से बाजी मारी और पाकिस्तान को अपनी सरमजीं पर धूल चटा दी.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: किंग कोहली का गरजा बल्ला, राहुल ने बचाई लाज, पहले वनडे में टीम इंडिया ने 4 विकेट से मारी बाजी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola