BAN vs SL, WTC Points Table: सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 328 रन से हराया। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में यह श्रीलंका की पहली जीत है। इससे पहले टीम को अपने पिछले 2 मैच में हार मिली थी। बांग्लादेश को हराने के बाद श्रीलंका WTC पॉइंटस टेबल में छठे पायदान पर पहुंच गई है। दूसरी ओर हार के बाद बांग्लादेश 7वें नंबर पर खिसक कई है। बांग्लादेश की इस हार का पाकिस्तान को फायदा हुआ है और टीम WTC पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर पहुंच गई है। पाकिस्तान ने मौजूदा साइकिल में 5 मैच खेले हैं और 2 में जीत दर्ज की है।
मुकाबले का हाल
मुकाबले की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने पहली पारी में 280 रन बनाए। कप्तान धनंजय डिसिल्वा (102) और कामिंदु मेंडिस (102) ने शतक लगाया। उनके अलावा किसी भी बैटर का बल्ला नहीं चला। जवाब में बांग्लादेश टीम पहली पारी में 188 रन ही बना सकी। इसके बाद श्रीलंका ने दूसरी पारी में 418 रन बना दिए और पहली पारी के आधार पर 510 रनों की बढ़त प्राप्त की। श्रीलंका की दूसरी पारी में दिमुथ करुणारत्ने ने 52, कप्तान डिसिल्वा ने 108 और कामिंदु मेंडिस ने 164 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश टीम 182 रन पर सिमट गई। मोमिनुल हक ने सबसे ज्यादा 87 रन बनाए।
पॉइंट्स टेबल की स्थिति
बांग्लादेश की हार के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 पॉइंट्स टेबल में बदलाव देखने को मिला है। टीम इंडिया अभी भी टॉप पर काबिज है। भारतीय टीम ने 9 मैच खेले हैं और 6 में जीत दर्ज की है। 2 में टीम को हार मिली है और 1 मैच ड्रॉ रहा है। टीम के 74 अंक और पॉइंट परसेंटेज 68.51 है। सूची में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है। कंगारू टीम ने अब तक 12 में से 8 मुकाबले जीते हैं। 3 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है और 1 मैच ड्रॉ रहा है।
टीम के 90 अंक और पॉइंट परसेंटेज 62.50 है। इसके अलावा लिस्ट में तीसरे पर न्यूजीलैंड और चौथे पर पाकिस्तान टीम है। न्यूजीलैंड ने 6 में 3 मैच जीते और 3 हारे हैं। कीवी टीम के 36 अंक और पॉइंट परसेंटेज 50 है। साथ ही पाकिस्तान ने 5 में से 2 मैच जीते और 3 हारे हैं। टीम के 22 पॉइंट और पॉइंट परसेंटेज 36.66 है।
ये भी पढ़ें: MI Vs GT: मैच के दौरान भिड़े हार्दिक-रोहित के फैंस, जमकर चले लात-घूंसे; सामने आया वीडियो
ये भी पढ़ें: MI Vs GT: हार्दिक के सामने बेबस नजर आए रोहित!, नए कप्तान के इशारों पर नाचते दिखे; देखें Video
संबंधित खबरें
साउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
16 mins agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
46 mins agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
51 mins agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
1 hr agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
2 hrs agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines