NZ vs SL: टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान, मैच विनर खिलाड़ी की हुई वापसी
New Zealand vs Sri Lanka: श्रीलंका क्रिकेट टीम ने आगामी टी-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है।
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya

New Zealand vs Sri Lanka: श्रीलंका क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। जिसके लिए श्रीलंका ने अपने दल का ऐलान कर दिया है। टीम में कई खिलाड़ियों को मौका मिला है, जबकि कई खिलाड़ियों का पत्ता साफ हो गया है। श्रीलंका 3 मैच की वनडे और टी-20 सीरीज खेलने के लिए न्यूजीलैंड का दौरा करने वाली है।
टी-20 सीरीज के लिए क्रिकेट श्रीलंका ने टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें दुनिथ वेल्लालागे को मौका नहीं मिला है। वह टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। दुनिथ वेल्लालागे स्टार खिलाड़ी के रूप में देखे जाते हैं। 21 साल के इस खिलाड़ी ने इंटरनेशनल मंच पर अपनी गहरी छाप छोड़ी है। बहरहाल सीरीज के लिए कमान चरिथ असलंका को दी गई है।
वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने वनडे और टी-20 फॉर्मेट के लिए नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। मिचेल सेंटनर को जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने केन विलियमसन को रिप्लेस किया है। 28 दिसंबर से न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। दूसरा मैच 30 दिसंबर को खेला जाएगा। वहीं तीसरा मैच 2 जनवरी को खेला जाना है।
चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, अविष्का फर्नांडो, दिनेश चंडीमल। कामिंदु मेंडिस, भानुका राजपक्षे, वानिंदु हसरंगा, चामिंडु विक्रमसिंघे, मथीशा पथिराना, जेफरी वांडरसे, नुवान तुषारा, असिथा फर्नांडो, बिनुरा फर्नांडो, महेश थीक्षाना।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: गाबा टेस्ट के बाद क्या बोले कप्तान रोहित? इन खिलाड़ियों को दिया ड्रॉ का क्रेडिट
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: