SRH vs MI IPL 2024: मुंबई इंडियंस को हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2024 के आठवें मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। हैदराबाद ने मुंबई को 31 रनों से हरा दिया है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की यह लगातार दूसरी हार है। मुंबई की इस हार के बाद हार्दिक पांड्या सवालों के घेरे में आ गए हैं। एक तरफ जहां फैंस हार्दिक पांड्या को ट्रोल कर रहे हैं, दूसरी ओर मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने भी मैच के बाद हार्दिक की क्लास लगा दी है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें:-SRH vs MI: पैट कमिंस ने किया खुलासा, बताया क्या सोचकर खेलने उतरी थी हैदराबाद
हार्दिक पांड्या को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल होना पड़ रहा है। एमआई को पहले तो गुजरात के खिलाफ 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद अब हैदराबाद के खिलाफ 31 रनों से हार मिली है। इस हार के बाद मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या पर भड़क उठे हैं। मैच के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा आकाश अंबानी से कुछ बात कर रहे हैं। इस दौरान तिलक वर्मा के साथ एक अन्य स्टाफ मेंबर उपस्थित थे। बाद में मौके पर हार्दिक पांड्या भी पहुंच गए। फिर रोहित शर्मा हार्दिक को समझाने लगे।
ये भी पढ़ें:- RR vs DC Dream 11 Prediction: राजस्थान-दिल्ली के इन खिलाड़ियों पर खेले दांव, हो सकते हैं मालामाल
इस पर फैंस का कहना है कि हार्दिक मैच के दौरान किसी की बात नहीं मानते हैं। वह बिना रोहित की राय लिए कप्तानी करते हैं, यही कारण है कि मुंबई को लगातार 2 मुकाबले में हार मिली है। इसी कारण से रोहित शर्मा मैच के बाद हार्दिक को उनकी गलतियां बता रहे हैं, जो उन्होंने मैच के दौरान की थी। मुंबई को जब पहले मुकाबले में गुजरात के खिलाफ हार मिली थी, तब भी रोहित शर्मा हार्दिक को समझाते नजर आ रहे थे। अब एक बार फिर से ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है।
ये भी पढ़ें:- SRH vs MI: मैच में बने 500 से ज्यादा रन, हार्दिक को मिली दूसरी हार; सनराइजर्स हैदराबाद की ऐतिहासिक जीत
मुंबई और हैदराबाद के बीच खेले गए इस मैच में दोनों ही टीमों ने रनों की सुनामी ला दी है। पहले तो हैदराबाद ने बल्लेबाजी करते हुए महज 3 विकेट के नुकसान पर 277 रन बना दिए। यह स्कोर आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। हैदराबाद की ओर से 4 बल्लेबाजों ने तूफानी पारी खेली है, जिसके कारण यह स्कोर खड़ा हो सका है। हालांकि लक्ष्य कितना भी विशाल था, लेकिन मुंबई इंडियंस ने हार नहीं मानी। मुंबई ने भी मैच अपने नाम करने के लिए पूरी जान की बाजी लगा दी। लेकिन 15वें ओवर में 3 रन और 16वें ओवर में 5 रन मिलने के कारण मैच पूरी तरह से पलट गया। मुंबई इस मुकाबले को अपने नाम कर सकती थी, लेकिन इन 2 किफायती ओवरों के कारण टीम को जीत से हाथ धोना पड़ा।
ये भी पढ़ें:- SRH vs MI: हैदराबाद ने तोड़ा आईपीएल का रिकॉर्ड, हार्दिक पांड्या फिर हो गए ट्रोल; कप्तानी पर उठा सवाल
संबंधित खबरें
IPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoLIVE: भारत को मिला तीसरा विकेट, टिम सीफर्ट की शानदार पारी का हुआ अंत
2 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
11 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
12 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines