SRH vs CSK: हैदराबाद ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, पथिराना के बिना उतरी चेन्नई

IPL 2024 के 18वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हो रहा है। पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।

SRH vs CSK Live Toss Update Sunrisers Hyderabad Chennai Super Kings

सनराइजर्स हैदराबाद का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से।

SRH vs CSK Toss Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 18वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हो रहा है। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। टूर्नामेंट में दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो हैदराबाद ने 3 में से 1 मैच जीता है। वहीं रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली CSK ने 3 में से 2 मैच अपने नाम किए है।

विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, नितीश रेड्डी, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), जयदेव उनादकट, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन।
चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश तीक्षणा।

विज्ञापन

इम्पैक्ट प्लेयर

चेन्नई सुपर किंग्स: शार्दुल ठाकुर, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर, समीर रिज़वी, मुकेश चौधरी।
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल त्रिपाठी।

विज्ञापन

कमिंस ने चुनी गेंदबाजी

टॉस के दौरान पैट कमिंस ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह एक अच्छा विकेट लग रहा है और पूरे मैच के दौरान ऐसा ही रहना चाहिए। हमारे पास एक बेहतरीन टीम है। मयंक अग्रवाल बीमार हैं, ऐसे में नितीश रेड्डी को प्लेइंग 11 में जगह मिली है।”

चेन्नई ने किए 3 बदलाव

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने कहा, “सब बहुत अच्छा चल रहा है। टीम अच्छी प्रतिक्रिया दे रहा है। मेरे लिए कुछ खास नहीं बदला है, जाहिर तौर पर यह एक नई चुनौती है, लेकिन मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। मथीशा पथिराना को आराम दिया गया है। हमने तीन बदलाव किए हैं। मोईन अली, महेश तीक्षणा और मुकेश चौधरी को जगह मिली है।”

विज्ञापन

चेन्नई ने जीते 14 मुकाबले

SRH और CSK के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो चेन्नई का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट में अब तक 19 बार आमना-सामना हुआ है। इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 मैच जीते हैं। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद सिर्फ 5 मैच ही जीत सकी है। ऐसे में SRH के लिए CSK को हराना जरा भी आसान नहीं होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ