IPL 2024: लगातार हार के बाद भगवान की शरण में पहुंचे हार्दिक पांड्या, इस मंदिर में की खास पूजा

IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की लगातार हार के बार टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या भगवान की शरण में पहुंचे हैं। उन्होंने सोमनाथ मंदिर में पूजा की।

Hardik Pandya offers prayers at Somnath Temple

हार्दिक पांड्या ने की पूजा। इमेज क्रेडिट- IPL

Hardik Pandya, Somnath Temple: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में मुंबई इंडियंस की लगातार हार के बार टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या भगवान की शरण में पहुंचे हैं। उन्होंने सोमनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। मुंबई इंडियंस रविवार को अपने अगले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से टकराएगी। यह भिड़ंत मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में होगी। हार्दिक की कोशिश इस मैच को हर हाल में जीतने पर होगी।

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन

IPL 2024 में मुंबई इंडियंस का अब तक प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। टीम ने अब तक 3 मैच खेले हैं और सभी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। IPL 2024 के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटंस के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। लीग के 8वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 31 रन से धूल चटाई थी। अपने पिछले मैच में MI राजस्थान रॉयल्स से टकराई थी। इस दौरान RR ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली MI को 6 विकेट से मात दी थी।

विज्ञापन


IPL 2024 में हार्दिक का प्रदर्शन

IPL के मौजूदा सीजन में हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन की बात करें तो गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 4 गेंदों पर 11 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने 3 ओवर में 30 रन खर्च किए थे। इस दौरान उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी। सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध पांड्या ने 4 ओवर में 46 रन लुटा दिए थे और 20 गेंदों पर 24 रन बनाए थे। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान ने गेंदबाजी नहीं की थी। साथ ही 6 चौकों की बदौलत 21 गेंदों पर 34 रन बनाए थे।

विज्ञापन

मंबई के लिए आई अच्छी खबर

17वें सीजन में अपने चौथे मैच से पहले मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। टीम में स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव की एंट्री हो गई है। सूर्या की वापसी से मुंबई का मिडिल ऑर्डर काफी मजबूत होगा। इसके अलावा हार्दिक पांड्या को भी अपने प्रदर्शन में सुधार करने की जरूरत है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ