SRH vs CSK Head To Head: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 18वें मुकाबले में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स से होगी। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। 17वें सीजन में CSK ने अब तक 3 मैच खेले हैं और 2 में जीत दर्ज की है। साथ ही SRH ने 3 में से 1 मैच अपने नाम किया है। आइए दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
चेन्नई का पलड़ा भारी
सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो CSK का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट में अब तक 19 बार भिड़ंत हुई है। इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 मैच जीते हैं। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद सिर्फ 5 मैच ही जीत सकी है। ऐसे में SRH के लिए CSK को हराना जरा भी आसान नहीं होगा।
हैदराबाद में दोनों टीमों का प्रदर्शन
SRH और CSK के बीच मुकाबलों में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 और लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 मैच जीते हैं। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 मैच और रन चेज करते हुए 9 मुकाबले अपने नाम किए हैं। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीमों प्रदर्शन की बात करें तो दोनों टीमों ने इस मैदान पर 4-4 मैच खेले हैं।
इस दौरान SRH और CSK को 2-2 में जीत मिली है और 2-2 में हार का मुंह देखना पड़ा है। CSK ने हैदराबाद के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए और बाद में बल्लेबाज करते हुए 1 मैच जीता है। दूसरी ओर हैदराबाद ने अपने होम ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करते हुए दोनों मुकाबलों में फतेह हासिल की है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: MI फैंस के लिए खुशखबरी, मैच विनर खिलाड़ी की हो रही वापसी; टूटेगा हार का सिलसिला!
ये भी पढ़ें: IPL Facts: क्या आपको पता है चीयर लीडर्स की सैलरी? जानें कौन सी फ्रेंचाइजी देती है सबसे ज्यादा पैसा
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
29 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
39 mins agoवैभव अभिषेक को भी मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
40 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
55 mins agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
1 hr agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines