Paralympic Games 2024: खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को पेरिस में हाल ही में खत्म हुए पैरालंपिक खेलों में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने इन खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों के लिए 75 लाख रुपये, सिल्वर मेडलिस्ट खिलाड़ियों के लिए 50 लाख रुपये और ब्रॉन्ज मेडलिस्ट खिलाड़ियों के लिए 30 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की। मंत्री ने पदक विजेताओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की। मंडाविया ने 2028 लॉस एंजिल्स पैरालिंपिक में अधिक पदक जीतने के लक्ष्य के लिए पैरा-एथलीटों को पूर्ण समर्थन और सुविधाएं देने का भी वादा किया।
उन्होंने कहा, ‘देश पैरालंपिक और पैरा खेलों में आगे बढ़ रहा है। 2016 में 4 पदकों के बाद टोक्यो में 19 और अब पेरिस में 29 पदक का सफर यादगार है। हम अपने सभी पैरा-एथलीटों को सभी सुविधाएं प्रदान करेंगे ताकि हम 2028 लॉस एंजिल्स पैरालंपिक में और भी ज्यादा गोल्ड मेडल हासिल कर सकें। बता दें कि भारत ने अपने ऐतिहासिक पेरिस पैरालंपिक अभियान का समापन 29 मेडल के साथ किया, जिसमें सात गोल्ड, नौ सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे।
ये भी पढ़ें: सबसे बदकिस्मत क्रिकेटर! सिर्फ 3 घंटे में खत्म हो गया इंटरनेशनल करियर
भारत का अब तक का बेस्ट प्रदर्शन
यह देश का इन खेलों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से पैरालंपिक खेलों के इतिहास में 50 मेडल का आंकड़ा भी पार कर लिया। फ्रांस की राजधानी में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल के बाद पैरा एथलीटों का मंगलवार को सैकड़ों समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।
भारत के लिए किन-किन खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड
पेरिस पैरालंपिक खेल भारत के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ, जहां भारत की ओर से नवदीप सिंह, प्रवीण कुमार, धरमवीर, हरिंदर सिंह, सुमित अंतिल, नीतेश कुमार और अवनी लेखरा ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। भारत ने इस बार अपना सबसे बड़ा 84 पैरा एथलीट्स का दल भेजा था और उन्होंने भी निराश नहीं किया और सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते एक एडीशन में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड बनाया।
ये भी पढ़ें: ‘मौत’ के 15 साल बाद की क्रिकेट के मैदान पर वापसी, क्रिकेटर की अनोखी दास्तां, भारत आकर खेला मैच
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
12 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
16 mins agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
3 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines