South Africa Zimbabwe and Namibi Squads for Tri Series: साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के बीच 28 अगस्त से टी20 ट्राई सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. नामीबिया की मेजबानी में होने वाली इस ट्रॉई सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. साउथ अफ्रीका और नामीबिया पहले ही अपनी-अपनी टीमों की घोषणा कर चुकी हैं. जिम्बाब्वे टीम के ऐलान के साथ ही तीनों देशों के स्क्वॉड सामने आ गए हैं. अनुभवी ऑलराउंडर सिकंदर रजा इस ट्राई सीरीज में जिम्बाब्वे टीम की कप्तानी करेंगे.
वहीं, साउथ अफ्रीका टीम की कप्तानी ब्योर्न फोर्टुईन को सौंपी गई है, जबकि नामीबिया टीम की कमान गेरहार्ड इरास्मस के हाथों में होगी. 28 अगस्त से 6 सितंबर तक चलने वाली इस ट्राई सीरीज में फाइनल समेत कुल 7 मुकाबले खेले जाएंगे. तो आइए एक नजर डालते हैं ट्राई सीरीज के लिए सभी टीमों का स्क्वॉड और शेड्यूल पर.
ग्रीम क्रेमर की 5 महीने बाद हुई वापसी
साउथ अफ्रीका और नामीबिया के खिलाफ ट्राई सीरीज में सिकंदर रजा जिम्बाब्वे टीम की कमान संभालेंगे. वहीं, इस सीरीज के लिए ग्रीम क्रेमर चोट से उबरकर 5 महीने बाद टीम में वापसी कर रहे हैं. चोट के कारण क्रेमर बांग्लादेश और भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज में नहीं खेल पाए थे. इसके अलावा, जिम्बाब्वे ने सिर्फ एक टेस्ट मैच खेल चुके तेज गेंदबाज कंदई मितगिमु को अपनी टीम में जगह दी गई है.
वहीं, तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा और तनाका चिवंगा चोट के कारण इस टीम में नहीं चुने गए हैं. नगारवा पीठ के निचले हिस्से की चोट से उबर रहे हैं, जबकि चिवंगा को प्रैक्टिस के दौरान एड़ी में चोट लगने के बाद सर्जरी करानी पड़ी है. दोनों खिलाड़ी फिलहाल रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं. बता दें कि, जिम्बाब्वे की टीम 29 अगस्त को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी और इसके दो दिन बाद मेजबान नामीबिया से भिड़ेगी.
6 सितंबर को होगा फाइनल
28 अगस्त से शुरू हो रहे इस ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान नामीबिया और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी. यह ट्राई सीरीज डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मट में खेला जाएगा, जहां तीनों टीमें एक-दूसरे से दो-दो मुकाबले भिडेंगी. इसके बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 पर रहने वाली टीमों के बीच 6 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.
ट्रॉई सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का स्क्वॉड
सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, इनोसेंट कैया, वेसली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, कुंडाई माटिगिमु, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, न्यूमैन न्यामहुरी और तफदज़वा त्सिगा.
ट्राई सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड
ब्योर्न फोर्टुइन (कप्तान), ईथन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी ज़ोरज़ी, कॉनर एस्टरहुइज़न, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, डुआन जानसेन, क्वेना मफाका, नकोबानी मोकोएना, नकाबा पीटर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, लूथो सिपाम्ला, जेसन स्मिथ और प्रेनेलन सुब्रायेन.
ट्राई-सीरीज के लिए नामीबिया का स्क्वॉड
गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), माइकल वैन लिंगन, ज़ेन ग्रीन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जे जे स्मिट, जान फ्राइलिनक, लॉरेन स्टीनकैंप, मालन क्रूगर, जैक ब्रसेल, मैक्स हेंगो, एलेक्स बसिंग-वोल्स्चेंक, जूनियर तान्यांदा, जान-निकोल लॉफ्टी-ईटन, जेसी बाल्ट, वाल्डो स्मिथ.
ये भी पढ़ें- IND v SL: ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका में नंबर-7 पर बनाया सबसे बड़ा स्कोर, एमएस धोनी का तोड़ा रिकॉर्ड
ट्राई सीरीज का पूरा शेड्यूल
| तारीख | मैच | स्थान |
|---|---|---|
| 28 अगस्त | नामीबिया बनाम साउथ अफ्रीका | नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक |
| 29 अगस्त | दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे | नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक |
| 31 अगस्त | नामीबिया बनाम जिम्बाब्वे | नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक |
| 1 सितंबर | जिम्बाब्वे बनाम साउथ अफ्रीका | नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक |
| 3 सितंबर | नामीबिया बनाम जिम्बाब्वे | नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक |
| 4 सितंबर | नामीबिया बनाम साउथ अफ्रीका | नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक |
| 6 सितंबर | फाइनल (टीबीसी बनाम टीबीसी) | नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक |
ये भी पढ़ें- ‘बड़ी मुसीबत में पड़ जाएंगे…’ यशस्वी जायसवाल को चेतेश्वर पुजारा समेत कई पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स ने दी कड़ी चेतावनी
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
15 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
48 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines