---विज्ञापन---

‘बड़ी मुसीबत में पड़ जाएंगे…’ यशस्वी जायसवाल को चेतेश्वर पुजारा समेत कई पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स ने दी कड़ी चेतावनी

Yashasvi Jaiswal: कोलंबो टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई गेंदबाज असिथा फर्नांडो के बीच झड़प देखने को मिली थी. इस पर एक्शन लेते हुए आईसीसी ने दोनों खिलाड़ियों को सजा भी सुनाई है. वहीं, पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स ने यशस्वी की हरकत की जमकर आलोचना की है.

---विज्ञापन---

IND vs SL, Yashasvi Jaiswal: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के गेंदबाज असिथा फर्नांडो आपस में भिड़ गए थे. दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान पर तीखी नोकझोंक देखने को मिली. इस दौरान जायसवाल ने अपना सिर असिथा के माथे से भी लड़ा दिया था. इस घटना पर काफी वबाव मचा और आईसीसी ने कड़ा एक्शन लेते हुए दोनों खिलाड़ियों पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगा दिया.

इसके अलावा, दोनों को 1-1 डिमेरिट अंक भी दिए गए. दोनों खिलाड़ियों ने अपनी गलती और सजा स्वीकार कर ली है. इस मामले में यशस्वी ने अपनी सफाई भी दी थी, लेकिन इसके बावजूद उनकी आलोचना कम नहीं हुई है. चेतेश्वर पुजारा समेत कई पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स ने यशस्वी को इस हरकत के लिए जमकर लताड़ा है और उन्हें कड़ी चेतावनी भी दी है.

---विज्ञापन---

यशस्वी जायसवाल ने असिथा से लड़ाई पर दी थी सफाई

दरअसल, यह घटना कोलंबो टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल के आउट होने के बाद घटी. यशस्वी 45 रन बनाकर असिथा फर्नांडो की गेंद पर बोल्ड हो गए. इसके बाद श्रीलंकाई गेंदबाज ने उन्हें एक सेंड ऑफ दिया, जिसके बाद पवेलियन लौट रहे जायसवाल ने पलटकर असिथा से भिड़ गए. मामला इतना बढ़ गया कि यशस्वी ने अपना सिर असिथा के माथे से लड़ा दिया और दोनों के बीच तीखी बहस हुई. हालांकि, श्रीलंका के बाकी खिलाड़ियों ने बीच बचाव करते हुए मामला शांत करा दिया.

वहीं, दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले यशस्वी ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी सफाई दी. उन्होंने लिखा, लोगों नहीं पता कि वहां असल में क्या हुआ था और उन्होंने क्या कहा था. अगर कोई हद पार करता है, तो हमें उन्हें यह बताना होगा कि भारत लड़ेगा और जवाब देगा.”

---विज्ञापन---

चेतेश्वर पुजारा ने दिखाया आईना

हालांकि, यशस्वी जायसवाल की इस सफाई से भारत के पूर्व क्रिकेटर्स संतुष्ट नहीं हुए. सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर बातचीत में पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि, “जो भी मैदान पर हुआ, वह अच्छा नहीं था. एक खिलाड़ी होने के नाते आपको अपनी भावनाओं को कंट्रोल रखना होता है. कभी-कभी आपको गुस्सा आता है. मैं समझ सकता हूं कि जब आप निराश होते हैं, हताश होते हैं तो गुस्से में कुछ बातें कह देते हैं. यहां तक सब ठीक है, लेकिन जब आप एक-दूसरे के खिलाफ चले जाते हैं और बॉडी कॉन्टैक्ट होता है, यह मैदान पर स्वीकार्य नहीं है.”

WV रमन ने दी चेतावनी

वहीं, पूर्व भारतीय क्रिकेटर वूरकेरी रमन ने यशस्वी को चेतावनी देते हुए कहा कि, “क्रिकेट के मैदान पर थोड़ी-बहतु कहासुनी होती रहती है. खासकर विकेट गिरने के बाद ऐसा देखने को मिलता है. लेकिन संयम बहुत जरूरी है. अगर आप खुद पर कंट्रोल नहीं रखेंगे तो मुश्किल में पड़ जाएंगे और एक सीमा रेखा होती है जिसे पार नहीं किया जा सकता.”

---विज्ञापन---

उन्होंने आगे कहा, “पहले टेस्ट में जब वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे तब आउट हो गए. टेस्ट मैच में आमतौर पर इस तरह रन आउट नहीं होते, और यहां एक बार फिर, वह सेट थे और एक ऐसी गेंद पर आउट हो गए जिसे वह आगे खेल सकते थे. उन्हें पता है कि वह मौके गंवा रहे हैं, इसलिए उनकी थोड़ी सी निराशा बाहर निकल रही है.”

ये भी पढ़ें- ब्रायडन कार्स को पुलिस ने लगाई थी हथकड़ी, अब ECB ने इंग्लैंड टीम से किया बाहर

सबा करीम ने भी की आलोचना

इसके अलावा, भारतीय टीम के पूर्व सेलेक्टर सबा करीम ने यशस्वी की आलोचना करते हुए कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेटरों की यह जिम्मेदारी है कि वे अगली पीढ़ी के लिए एक उदाहरण पेश करें. उन्होंने कहा, “किसी को इन दोनों को याद दिलाना चाहिए कि यह कोई बॉडी कॉन्टैक्ट वाला खेल नहीं है. यह क्रिकेट है. यहां एक-दूसरे को सिर से टक्कर मारना मना है, लेकिन मुझे यह बेहद बचकाना लगता है. क्रिकेट के मैदान पर ऐसी हरकत की कोई जरूरत नहीं है.”

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- IND vs SL 2nd Test: मुफ्त में उठाएं तीसरे दिन के खेल का लुत्फ, जानें कब और कहां देखें LIVE

First published on: Aug 25, 2026 10:03 AM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola