हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND W vs SA W: दूसरे मैच में भी बजा साउथ अफ्रीका का डंका, भारत को 8 विकेट से हराकर दर्ज की शानदार जीत

IND W vs SA W: साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में शानदार प्रदर्शन किया और 8 विकेट से जीत हासिल कर ली. इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली. भारतीय खिलाड़ियों ने इस मैच में फ्लॉप प्रदर्शन किया. शेफाली वर्मा और श्रेयांका पाटिल को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज खासा कमाल नहीं कर सका.

विज्ञापन

IND W vs SA W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इन दिनों साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है. सीरीज का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका ने जीता था, जबकि 19 अप्रैल को खेले गए दूसरे मैच में भी साउथ अफ्रीका ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है. भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका.

भारत ने बनाए थे 147 रन

पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी भारतीय महिला टीम ने 20 ओवर में 147/10 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 38 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली थी, जबकि स्मृति मंधाना ने 7 गेंदों में 12 रन बनाए. जेमिमा रोड्रिग्स 4 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुईं. इसके अलावा अपना डेब्यू मैच खेल रही अनुष्का शर्मा ने 31 गेंदों में 28 रन बनाए थे.

वहीं, हरमनप्रीत कौर ने 9 गेंदों में 12 रनों की पारी खेली. दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष भी अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाईं. दोनों ने क्रमश 1 और 3 रन बनाए. तुमी सेखुखुने और क्लोई ट्रायोन ने शानदार गेंदबाजी की और 3-3 विकेट अपने नाम किए.

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट से जीत दर्ज की

148 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की सलामी बल्लेबाजी लौरा वोल्वाड्ट और सुने लुस ने बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया. लॉरा ने 34 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली, जबकि लुस ने 46 गेंदों में 57 रन बनाए थे. दोनों ने पहले विकेट के लिए मिलकर 72 गेंदों में 106 रनों की साझेदारी भी निभाई.

यहीं से साउथ अफ्रीका ने मैच का रुख बदल दिया और जीत लगभग पक्की कर ली थी. साउथ अफ्रीका ने 17.1 ओवर में 148/2 रन बनाकर मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया. भारत की ओर से केवल श्रेयंका पाटिल ने विकेट चटकाए. उन्होंने 4 ओवर में 35 रन खर्च किए और 2 विकेट अपने नाम किए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2026 में खराब प्रदर्शन से बंद हुए इन 5 खिलाड़ियों के लिए टीम इंडिया के दरवाजे?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola