IPL 2026 में खराब प्रदर्शन से बंद हुए इन 5 खिलाड़ियों के लिए टीम इंडिया के दरवाजे? आगामी सीरीज के लिए बढ़ी टेंशन

भारतीय टीम के कई स्टार खिलाड़ी आईपीएल 2026 में भाग ले रहे हैं. 5 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अब तक खासा प्रभावित नहीं कर पाए हैं. ऐसे में इनकी टीम इंडिया में वापसी की राह मुश्किल हो गई है. वीडियो में आप पूरी जानकारी देख सकते हैं.

Cricket News - 2026-04-19T182659.679

IPL 2026: आईपीएल 2026 में दुनिया के स्टार खिलाड़ियों के अलावा भारतीय खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं. इस सीजन कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो टीम इंडिया से दूर हैं और आईपीएल 2026 में हिस्सा ले रहे हैं. हालांकि उम्मीद के मुताबिक इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. गुजरात टाइटंस की ओर से हिस्सा ले रहे मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन अब तक औसतन रहा है. इसके अलावा मोहम्मद शमी भी लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खासा कमाल नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने अब तका साधारण गेंदबाजी की है और उनकी फिटनेस पर भी सवाल उठते रहते हैं.

विज्ञापन

इसके अलावा उमरान मलिक भी केकेआर का हिस्सा हैं, लेकिन अब तक वह प्लेइंग 11 में जगह नहीं बना पाए हैं. युजवेंद्र चहल भी खासा कमाल करने में विफल हैं. वहीं, एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत भी लगातार अपनी बल्लेबाजी में फ्लॉप हो रहे हैं. ऐसे में इन खिलाड़ियों का टीम इंडिया की टी-20 टीम में वापसी करना मुश्किल लग रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ