SA vs IND: क्या रिंकू सिंह के साथ टीम में हो रहा गलत? पूर्व किक्रेटर ने उठाया बड़ा सवाल

South Africa vs India T20I: पहले मैच में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 61 रन से हराया। लेकिन इस मैच में रिंकू सिंह कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। जिसके बाद पूर्व क्रिकेटर ने बड़ा सवाल उठाया है।

rinku singh

रिंकू सिंह

South Africa vs India T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इन दिनों चार मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। जिसका पहला मैच जीतकर सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया 1-0 से आगे हो गई है। पहले मैच में जहां संजू सैमसन ने तूफानी खेलकर कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए, तो वहीं कई खिलाड़ी बल्लेबाज के दौरान फ्लॉप साबित हुए। जिसमें रिंकू सिंह भी शामिल हैं। पहले मैच में रिंकू भी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। लेकिन ये धाकड़ बल्लेबाज इस मैच में फ्लॉप साबित हुआ। जिसके बाद पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने रिंकू सिंह को लेकर एक बड़ा सवाल भी उठाया।

विज्ञापन

आकाश चोपड़ा ने पूछा बड़ा सवाल

पहले टी20 मैच में रिंकू सिंह का फ्लॉप शो देखने को मिला। इस मैच में रिंकू को छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला था, जिसके बाद रिंकू 10 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हो गए थे। अब इसको लेकर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि, कहीं हम रिंकू सिंह के साथ गलत तो नहीं कर रहे हैं? जब-जब आपने उनको ऊपर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा उन्होंने रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट भी काफी अच्छा है और वे आपके च्वॉइस खिलाड़ी हैं। डरबन में जब मौका आया तो आप ने उनको नंबर चार पर क्यों नहीं भेजा?

विज्ञापन

विज्ञापन

आगे उन्होंने कहा कि, ऐसा क्या है जो आप ज्यादातर रिंकू को नंबर-6 पर भेजते हैं। रिंकू सिंह अच्छा फिनिश करते हैं लेकिन वे सिर्फ फिनिशर ही नहीं हैं, उनको पता है गेम को कैसे आगे चलाना है। वे कोई हार्दिक पांड्या और आंद्रे रसेल नहीं है वे टाइमिंग से रन बनाना जानते हैं।

विज्ञापन

टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे

भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 202 रन बनाए थे। जिसमें संजू सैमसन ने 50 गेंदों पर 107 रनों की पारी खेली थी। जिसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम 141 रनों पर ही ढेर हो गई थी और टीम इंडिया ने इस मैच को 61 रनों से जीत लिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ