SA vs IND: 9 मैच के बाद ही कट सकता है युवा बल्लेबाज का पत्ता, टीम इंडिया की बढ़ा रहा टेंशन

South Africa vs India T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। पहले मैच में टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज का फ्लॉप शो देखने को मिला। जिसके बाद अब इस खिलाड़ी का टीम से पत्ता कट सकता है।

Team India

Team India

South Africa vs India T20I: भारतीय युवा टीम इन दिनों साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच 8 नवंबर को खेला गया, इस मैच को जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में शानदार आगाज किया है। इस मैच में संजू सैमसन का रौद्र रूप देखने को मिला। भारत की तरफ से ओपनिंग करते हुए संजू धमाकेदार शतकीय पारी खेली। वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुए। जिसके बाद अब इस युवा बल्लेबाज पर टीम से बाहर होने की तलवार लटक रही है।

विज्ञापन

क्या दूसरे टी20 में मिलेगा मौका?

बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का वैसे तो इंटरनेशन डेब्यू काफी अच्छा रहा था और उन्होंने अपने दूसरे ही मैच में शतक लगाकर तहलका मचा दिया था। लेकिन उसके बाद से उनके बल्ले से एक भी अच्छी पारी देखने को नहीं मिली है। इससे पहले बांग्लादेश के साथ खेली गई टी20 सीरीज में भी अभिषेक शर्मा फ्लॉप साबित हुए थे। वहीं अब साउथ अफ्रीका के साथ खेले गए पहले टी20 मैच में भी अभिषेक का फ्लॉप शो देखने को मिला। इस मैच में अभिषेक के बल्ले से महज 7 रन ही निकले थे। जिसके बाद अब बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि क्या दूसरे टी20 मैच की प्लेइंग इलेवन में अभिषेक को मौक मिलेगा?

विज्ञापन

विज्ञापन

अभी तक खेले 9 मैच

टी20 विश्व कप 2024 के बाद अभिषेक शर्मा को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिला था। अपने पहले ही मैच में अभिषेक फ्लॉप रहे थे लेकिन दूसरे मैच में शानदार कमबैक करते हुए उन्होंने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़ा था।

विज्ञापन

अभी तक अभिषेक ने टीम इंडिया के लिए 9 टी20 मैच खेले हैं। जिसमें उनके नाम एक शतक के साथ 166 रन दर्ज हैं। इस दौरान उनका औसत 20.75 और 164.35 का स्ट्राइक रेट रहा है। आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था। जिसके बाद उनको टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिला था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ