SA vs IND: तीसरे मैच का बदला समय, इस टाइम शुरू होगा मुकाबला

South Africa vs India 3rd T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच 13 नवंबर को सेंचुरियन में खेला जाएगा। इस मैच के समय को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। तीसरे मैच का समय दूसरे मैच से अलग है।

SA vs IND

SA vs IND

South Africa vs India 3rd T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इन दिनों चार मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। जिसके दो मैच खेले जा चुके हैं। फिलहाल दोनों टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं। पहले मैच में टीम इंडिया ने और दूसरे मैच में मेजबान अफ्रीका ने जीत हासिल की थी। अब सीरीज का तीसरा मैच 13 नवंबर को सेंचुरियन में खेला जाएगा। जिसके लिए दोनों टीमें तैयार हैं। वहीं तीसरा मैच किस टाइम पर शुरू होगा इसको लेकर भी फैंस की बीच काफी चर्चा चल रही है। चलिए अब हम आपको बताते हैं कि तीसरा मैच किस समय पर शुरू होगा?

इस टाइम शुरू होगा तीसरा मैच

अभी तक देखा गया है कि सीरीज के दोनों मैच अलग-अलग समय पर शुरू हुए थे। जहां पहला मैच भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे शुरू हुआ था, तो वहीं दूसरा मैच शाम 7:30 बजे शुरू हो गया था। वहीं अब तीसरे मैच को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही है कि क्या तीसरे मैच का भी टाइम बदलने वाला है? बता दें, सेंचुरियन में खेले जाने वाला तीसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से शुरू होगा, जबकि मैच के लिए टॉस 8 बजे होगा। यानी जिस समय पर पहला टी20 मैच खेला गया था, अब उसी समय पर तीसरा मैच शुरू होगा।

टीम इंडिया में हो सकता है बदलाव

पहले मैच में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था। इस मैच में संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया था। वहीं दूसरे मैच में सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। कुछ खिलाड़ी दोनों ही मैचों में फ्लॉप साबित हुए। जिसके बाद तीसरे मैच से उनकी छुट्टी हो सकती है। जिसमें सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, आवेश खान शामिल हैं। अभिषेक शर्मा लगातार फ्लॉप साबित हो रहे हैं, जिसके बाद तीसरे मैच से उनका पत्ता कटना तय माना जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ