IPL 2025: रोहित-विराट से ज्यादा मालामाल हुआ ये खिलाड़ी, एक सीजन ने बदल दी किस्मत

IPL 2025 Mega Auction: मेगा ऑक्शन से पहले ही एक विदेशी खिलाड़ी मालामाल हो चुका है। आईपीएल 2025 में इस बार इस खिलाड़ी ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है।

IPL 2025 Mega Auction

IPL 2025 Mega Auction

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का इंतजार फैंस को बेसब्री से हो रहा है। हालांकि अब मेगा ऑक्शन की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में खिलाड़ियों की नीलामी होने वाली है। जिसको लेकर लगभग सभी 10 फ्रेंचाइजी तैयार हैं। इस बार मेगा ऑक्शन में केएल राहुल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर जैसे बड़े खिलाड़ी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरस सकता है। वहीं कुछ खिलाड़ी मेगा ऑक्शन से पहले ही मालामाल हो चुके हैं। ऐसे में आज हम एक खिलाड़ी की बात करने वाले हैं जो आईपीएल में 2025 में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ियों से भी ज्यादा पैसा कमाने वाला है।

विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद का खिलाड़ी हुआ मालामाल

मेगा ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट जारी की थी। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद की रिटेंशन लिस्ट देखकर फैंस थोड़े हैरान रह गए। हैदाराबाद ने इस बार आईपीएल 2024 के सुपरस्टार खिलाड़ियों अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और हनरिक क्लासेन को रिटेन किया है। सनराइजर्स ने इस बार क्लासेन के ऊपर सबसे ज्यादा पैसा खर्च किया है।

विज्ञापन

क्लासेन को सनराइजर्स ने 23 करोड़ रूपये में रिटेन किया है। क्लासेन की कीमत इस बार विराट कोहली और रोहित शर्मा से भी ज्यादा है। साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था। पिछले सीजन क्लासेन ने 171.07 की शानदार स्ट्राइक रेट से 16 मैचों में 479 रन बनाए थे।

विज्ञापन

आईपीएल 2025 के महंगे रिटेन खिलाड़ी

हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद)- 23 करोड़ रुपये
विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)- 21 करोड़ रुपये
निकोलस पूरन (लखनऊ सुपर जायंट्स)- 21 करोड़ रुपये
रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस)- 16.30 करोड़ रुपये

विज्ञापन

विज्ञापन

18 करोड़ में रिटेन हुए खिलाड़ी

रुतुराज गायकवाड़- चेन्नई सुपर किंग्स
संजू सैमसन- राजस्थान रॉयल्स
राशिद खान- गुजरात टाइटंस
पैट कमिंस- सनराइजर्स हैदराबाद

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ