वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों की वापसी पक्की! BCCI ने दिया बड़ा हिंट

Team India: टीम इंडिया 27 सितंबर से घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. हालांकि इस सीरीज में टीम इंडिया के कई मुख्य खिलाड़ी खेलते हुए नहीं नजर आएंगे. पिछली सीरीज की टीम में 5 बड़े बदलाव साफ नजर आ रहे हैं.

Team India
1 / 6
Team India में इन 5 खिलाड़ियों की हुई वापसी (Pic Credit- ANI)

Team India: सितंबर के अंत में इंडिया की 2 टीमें एक साथ मैदान पर उतरने वाली हैं. टी-20 टीम एशियन गेम्स 2026 में खेल रही होगी. वहीं वनडे टीम का सामना घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज से होगा. एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है. जहां पर कई मैच विनर खिलाड़ी खेलते हुए नजर आने वाले हैं. ऐसे में वनडे टीम में कई स्टार खिलाड़ियों की वापसी पक्की नजर आ रही है. भारतीय क्रिकेट टीम के 3 सुपरस्टार खिलाड़ियों की वनडे फॉर्मेट में वापसी अब लगभग पक्की हो गई है. (Pic Credit- ANI)

विज्ञापन

ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़2 / 6

टी-20 टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं. ऐसे में वो वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलने वाले है. ऐसे में उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ की वनडे टीम में वापसी हो सकती है. बीसीसीआई ने उन्हें इंडिया ए की टीम का कप्तान भी बनाया है. इसी के साथ ही उन्होंने बड़ा हिंट दे दिया है कि गायकवाड़ ही नंबर 4 पर खेलने वाले हैं. (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या3 / 6

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की भी वापसी अब लगभग पक्की हो गई है. पांड्या ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज से मैदान पर वापसी करेंगे. ऐसे में उसके ठीक पहले वो वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. इंजरी के कारण पांड्या पिछली 2 वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे.  (Pic Credit- ANI) 

रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा4 / 6

स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी टी-20 टीम में खेलते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसे में वनडे फॉर्मेट में उनकी जगह खाली नजर आ रही है. जिसके कारण ही भारतीय टीम के चयनकर्ता रवींद्र जडेजा को एक बार फिर से वनडे टीम में मौका दे सकते हैं. जहां पर अच्छा प्रदर्शन करके रवींद्र जडेजा भारतीय टीम मैनेजमेंट का दिल जीत सकते हैं. (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत5 / 6

दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में ईशान किशन इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में टीम का हिस्सा थे. लेकिन अब किशन टी-20 टीम में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. ऐसे में उनकी जगह ऋषभ पंत की भी वनडे टीम में वापसी लगभग पक्की नजर आ रही है. संजू सैमसन भी टी-20 टीम में हैं, जिसके कारण ही पंत की वापसी तय मानी जा रही है.   (Pic Credit- Rishabh Pant Instagram) 

गुरजपनीत सिंह

गुरजपनीत सिंह6 / 6

दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी एशियन गेम्स 2026 में ही खेलने वाले हैं. ऐसे में वनडे टीम में उनकी जगह भी खाली हुई है. ऐसे समय में इंडिया ए की टीम में गुरजपनीत सिंह को मौका है. ऐसे में कहा जा रहा है कि उन्हें उससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ भी वनडे सीरीज में खेलने का मौका मिल सकता है. जिससे उन्हें भी बड़े स्टेज के लिए तैयार किया जा सके. (Pic Credit- CSK Instagram)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन