Sourav Ganguly Virat Kohli: IPL 2024 के तुरंत बाद टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत होगी। लीग के 17वें सीजन में शानदार बल्लेबाजी कर रहे विराट कोहली से आगामी विश्व कप में भी इसी प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इस बीच पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने टी20 विश्व कप 2024 में विराट कोहली को सलामी बल्लेबाज के रूप में शामिल करने की वकालत की है। कोहली इस सीजन अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। विराट ने अब तक खेले 12 मैच की 12 पारियों में 70.44 की औसत और 153.51 की स्ट्राइक रेट से 634 रन बनाए हैं।
विराट को करनी चाहिए ओपनिंग
PTI से बातचीत में सौरव गांगुली ने कहा, “विराट असाधारण रूप से अच्छा खेल रहे हैं। जिस तरह से विराट कोहली ने कल रात 90 रन की तूफानी पारी खेली, आपको उन्हें टी20 विश्व कप 2024 में सलामी बल्लेबाज के रूप में इस्तेमाल करने की जरूरत है।” गांगुली ने टीम की स्ट्रेंथ पर बात करते हुए कहा, “यह एक एक्सीलेंट टीम है। मुझे लगता है कि उन्होंने सर्वश्रेष्ठ संभावित टीम चुनी है। बल्लेबाजी की गहराई के अलावा गेंदबाजी भी एक्सीलेंट दिखती है।”
टी20 पावर ओरिएंटेड खेल बन गया है
गांगुली ने कहा, “आने वाले वर्षों में यह चलन होने जा रहा है। टी20 क्रिकेट एक पावर ओरिएंटेड खेल बन गया है और यही होने वाला है।” गांगुली ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम और बल्लेबाजों की आक्रामक मानसिकता को IPL में बड़े स्कोर का कारण बताया। उन्होंने कहा, “अब IPL में हम नियमित रूप से 240, 250 जैसे स्कोर देख रहे हैं। यह खेल इसी तरह चला गया है और खिलाड़ियों ने खेल को इसी तरह से देखना शुरू कर दिया है।”
दिनेश से बेहतर खिलाड़ी हैं
गांगुली ने कहा, “मैं फॉर्मेट में विश्वास नहीं करता। मैं स्किल में विश्वास करता हूं।” टी20 विश्व कप 2024 के लिए विकेटकीपर बल्लेबाजों के चयन का जिक्र करते हुए गांगुली ने दिनेश कार्तिक पर ऋषभ पंत और संजू सैमसन को प्राथमिकता देने के फैसले का समर्थन किया। गांगुली ने सिलेक्टर्स की पसंद का समर्थन करते हुए कहा, “दिनेश ने अच्छा खेला, लेकिन दिनेश से बेहतर खिलाड़ी हैं। मुझे नहीं लगता कि आप संजू या ऋषभ को बाहर कर सकते हैं।”
ये भी पढ़ें: KKR vs MI Preview: प्लेऑफ में जगह पक्की करना चाहेगी कोलकाता, बुमराह को आराम दे सकती मुंबई
ये भी पढ़ें: RCB के लिए खुला है प्लेऑफ का रास्ता, बेंगलुरु के पास क्वालीफाई करने के 4 अहम रास्ते
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines