T20 World Cup 2024, Sourav Ganguly: टी20 विश्व कप 2024 की मेजबानी अमेरिका और वेस्टइंडीज संयुक्त रूप से करेंगे। इस बार टूर्नामेंट में 20 टीमें टकराएंगी। इसके लिए अब तक भारतीय स्क्वॉड घोषित नहीं हुआ है। ऐसे में लगातार कयास लगाए जा रहे हैं कि विश्व कप में भारत की सलामी जोड़ी क्या होगी, विकेटकीपर का रोल कौन प्ले करेगा। इसके अलावा ऑलराउंडर खिलाड़ी के रूप में किसे मौका मिल सकता है। इस बीच BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताया कि विश्व कप में भारत का विकेटकीपर कौन होगा।
मुझे संजू भी पसंद हैं
हाल में दादा ने कहा था कि टी20 विश्व कप 2024 में ऋषभ पंत भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज होंगे। हालांकि अब दादा ने विश्व कप के लिए पंत की भी पैरवी की है। सौरव गांगुली ने कहा, “मुझे संजू सैमसन पसंद हैं, मुझे ऋषभ पंत पसंद हैं। ऋषभ पंत टी20 वर्ल्ड कप में जाएंगे। संजू भी जा सकते हैं, मैं ये नहीं कह रहा हूं कि संजू सैमसन को नहीं जाना चाहिए। वह किसी भी खिलाड़ी जितना ही अच्छा खिलाड़ी है। वह अच्छी बल्लेबाजी करते हैं। दोनों ही खिलाड़ी विश्व कप के लिए जा सकते हैं।”
शानदार रहा है पंत का प्रदर्शन
IPL 2024 में ऋषभ पंत का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने अब तक खेले 9 मुकाबलों में 342 रन बनाए हैं। इस दौरान पंत की औसत 48.85 की और स्ट्राइक रेट 161.32 की रही है। IPL के 17वें सीजन में पंत का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 88 रन रहा है। मौजूदा सीजन में वह अब तक 3 फिफ्टी लगा चुके हैं। पंत के शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें विश्व कप का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024 में युवराज सिंह को मिली नई जिम्मेदारी, इस रोल में नजर आएंगे ऑलराउंडर
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: रोहित-विराट को नहीं…, शुभमन गिल ने इस विदेशी खिलाड़ी को बताया फेवरेट कप्तान
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
43 mins agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
2 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
4 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
11 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
11 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
12 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
12 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
13 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines