Sourav Ganguly Filed Case Against Youtuber: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बुधवार को एक यूट्यूबर के खिलाफ साइबर सेल में मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है। गांगुली ने यूट्यूबर के उनके खिलाफ अभद्र और अपमानजनक भाषा इस्तेमाल करने के लिए यह कदम उठाया। पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष की सेक्रेटरी तान्या चटर्जी द्वारा कोलकाता साइबर सेल को लिखित में शिकायत दी गई। इस शिकायत में उस यूट्यूबर के चैनल और उसका नाम भी मेंशन है, जो फिलहाल मीडिया में सामने नहीं आया है। सेक्रेटरी ने मंगलवार रात कोलकाता पुलिस के साइबर सेल को शिकायत दर्ज कराई।
उन्होंने साइबर सेल को एक ईमेल भेजा, जिसमें एक वीडियो का लिंक भी शेयर किया गया है। ईमेल को लेकर अधिकारी ने कहा, ‘हमें एक ईमेल मिला है और हम इसकी जांच कर रहे हैं।’ ईमेल में गांगुली की सेक्रेटरी ने लिखा, ‘मैं आपके सामने मृण्मॉय दास नाम के एक व्यक्ति की शिकायत लेकर आई हूं। यह साइबरबुलिंग और मानहानि का मामला है। इस व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें सौरव गांगुली को निशाना बनाते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है। यह उनको लेकर अपमानजनक टिप्पणियां कर रहा है, जो उनकी प्रतिष्ठा के लिए हानिकारक है।’ मामले पर एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि कोलकाता पुलिस ने बुधवार को पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष की शिकायत मिलने के बाद एक व्यक्ति पर मानहानि और साइबरबुलिंग का आरोप लगाते हुए जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: ऋषभ पंत जैसी घातक बल्लेबाजी! 12 ओवर में खत्म किया मैच, UPL T20 में इस खिलाड़ी ने मचाया कोहराम
गांगुली का ऐसा रहा है करियर
बता दें कि भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे गांगुली ने अपने देश के लिए 113 टेस्ट और 311 वनडे खेले। यहां उन्होंने टेस्ट में 42.18 की औसत से 7212 और वनडे में 40.73 की औसत से 11363 रन बनाए हैं। गांगुली ने आईपीएल में भी अपनी कप्तानी और बैटिंग का जौहर दिखाया। गांगुली आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और पुणे वॉरियर्स के लिए खेले। उन्होंने इस लीग में 59 मैच खेले और 363 रन बनाए।
ये भी पढ़ें: UPL 2024: पिथौरागढ़ के खिलाफ देहरादून दबंग्स की एक न चली, विजय शर्मा ने खेली मैच जिताऊ पारी
संबंधित खबरें
गिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
32 mins agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
39 mins agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
5 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines