हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK मैच से पहले सौरव गांगुली ने पाकिस्तान का सरेआम उड़ाया मजाक, कहा-'मुझे हैरानी है…'

Sourav Ganguly statement India vs Pakistan T20 World Cup: भारत और पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आमना सामना करने के लिए तैयार हैं. भारत और पाकिस्तान मैच पर सौरव गांगुली ने बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान मैच पर सौरव गांगुली

India vs Pakistan T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाना है. श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में भारत और पाकिस्तान आमने सामने होंगे. केवल भारत और पाकिस्तान के फैंस ही नहीं, बल्कि दुनिया की निगाहें इस मैच पर टिकी हुई हैं. भारत और पाकिस्तान का मुकाबला काफी विवाद के बाद हो रहा है. अब इस मैच पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने पाकिस्तान की आलोचना की है.

सौरव गांगुली ने क्या कहा?

सौरव गांगुली ने मीडिया से बात करते हुए कहा “मुझे आश्चर्य हुआ कि पाकिस्तान विश्व कप का मैच क्यों नहीं खेलना चाहता था… विश्व कप में भाग लेने का मकसद जीतना होता है. यह अच्छी बात है कि वे वापस आए और खेले. ये पाकिस्तान और टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अच्छा है. ये एक शानदार वर्ल्ड कप है. इस विश्व कप में एसोसिएट देश भी बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं. आशा करता हूं कि ये वर्ल्ड कप शानदार हो और बचे हुए मैच शानदार हों.” दादा ने पाकिस्तान के यू टर्न पर इशारों ही इशारों में मजाक उड़ाया है.

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: 15 फरवरी को एक नहीं, दो-दो बार भिड़ेंगी भारत-पाकिस्तान की टीमें, नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग

विज्ञापन

विवादों के बाद भारत और पाकिस्तान मैच को हरी झंडी

बांग्लादेश ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से अपना नाम वापस ले लिया था. बांग्लादेश अपने सभी मैच भारत की जगह पर श्रीलंका में खेलना चाहता था. लेकिन आईसीसी ने इस मांग को ठुकरा दिया और बाद में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को जगह दे दी. इसके बाद पाकिस्तान ने अपने नखरे शुरू कर दिए थे और भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने की धमकी दी थी. हालांकि बाद में आईसीसी से बातचीत के बाद पाकिस्तान, भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले को खेलने के लिए मान गया.

भारत और पाकिस्तान अब तक टी-20 वर्ल्ड कप में खेले गए मुकाबले में दो-दो मैच जीत चुके हैं. ऐसे में दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Ireland vs Oman: लोर्कन टकर के तूफान में उड़ी ओमान की टीम, आयरलैंड को मिली जबरदस्त जीत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola