Sourav Ganguly: भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली को कुछ दिन पहले ही जान से मारने की धमकी दी गई थी. क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के दफ्तर में कूरियर के जरिए लेटर पहुंचा था, जिसमें गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को जान से मारने की धमकी दी गई थी. अब सौरव ने इस पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है और मीडिया के सामने बयान दिया है.
सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने के बाद दादा ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. अब दादा ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी है. गांगुली ने इस दौरान भरोसा जताया कि एजेंसिया जांच कर रही हैं. गांगुली ने भरोसा जताया है कि पुलिस इस मामले पर सख्त कदम उठाएगी. दादा ने आगे कहा कि पहले भी इस तरह का मामला सामने आ चुका है तब समय के साथ सब ठीक हो गया था. इस बार भी स्थिति समान्य हो जाएगी. गांगुली ने ये भी कहा कि उनके पास पर्याप्त सुरक्षा है.
6 महीने से लगातार मिल रही है धमकी
सामने आई जानकारी के मुताबिक दादा और उनके परिवार को पिछले 6 महीने से इस तरह के संदिग्ध पत्र मिल रहे हैं. शुरुआत में परिवार ने इसे नजरअंदाज किया. उन्हें लगा कि कोई सनकी फैंस इस तरह की हरकत कर रहा होगा.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: गॉले टेस्ट में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11?
लेकिन हाल ही में कूरियर से आए 2 पत्र ने दादा और उनके परिवार को पुलिस थाने में शिकायत करने के लिए मजबूर कर दिया. CAB के दफ्तर में हाल ही में 2 पत्र मिले थे. इन लिफाफों में गांगुली, उनकी पत्नी और कर्मचारियों को जान से मारने की बात अंग्रेजी में लिखी गई थी.
पत्र में बेहद आपत्तिजनक और आक्रामक भाषा का इस्तेमाल किया गया था, जिसके बाद गांगुली और बंगाल क्रिकेट संघ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. सौरव से पहले गौतम गंभीर, मोहम्मद शमी, रिंकू सिंह और राहुल द्रविड़ को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है.
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
3 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
4 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
4 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
5 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
5 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
6 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
6 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
6 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines