IND vs SL: श्रीलंका में पहली बार टेस्ट खेलेंगे टीम इंडिया के 12 खिलाड़ी, सिर्फ इन 3 प्लेयर्स को है अनुभव

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली इस 15 सदस्यीय टीम में से 12 खिलाड़ी पहली बार श्रीलंका में टेस्ट मैच खेलते हुए नजर आएंगे.

India Test Team (PIC Credit -AI)
1 / 6
India Test Team (PIC Credit -AI)

India vs Sri Lanka Test Series 2026: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त होने वाली है. इस सीरीज के लिए BCCI ने मंगलवार, 28 जुलाई को 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया. इस टीम में कई अनुभवी और युवा खिलाड़ियों को जगह दी गई है. लेकिन खास बात यह है कि इस स्क्वॉड शामिल 15 खिलाड़ियों में से 12 क्रिकेटर पहली बार श्रीलंका की धरती पर टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे. (PIC Credit -AI)  

विज्ञापन

शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह का भी पहला श्रीलंका टेस्ट दौरा

शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह का भी पहला श्रीलंका टेस्ट दौरा2 / 6

नए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के लिए भी यह श्रीलंका का पहला टेस्ट दौरा होगा. गिल के साथ-साथ मौजूदा स्क्वॉड में शामिल जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी पहली बार श्रीलंका में टेस्ट क्रिकेट खेलते नजर आएंगे. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

सिर्फ 3 खिलाड़ियों को है श्रीलंका में टेस्ट खेलने का अनुभव

सिर्फ 3 खिलाड़ियों को है श्रीलंका में टेस्ट खेलने का अनुभव3 / 6

मौजूदा भारतीय टेस्ट टीम में सिर्फ केएल राहुल, रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पहले श्रीलंका में टेस्ट मैच खेले हैं. श्रीलंका की धरती पर राहुल ने 5 टेस्ट, जडेजा ने दो टेस्ट और कुलदीप ने एक टेस्ट मैच खेला है. इन तीनों का खिलाड़ियों अनुभव टीम के लिए अहम साबित हो सकता है, क्योंकि श्रीलंकाई पिचें स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती हैं. (PIC Credit -AI)

पहली बार श्रीलंका में टेस्ट खेलने वाले ये 12 भारतीय खिलाड़ी

पहली बार श्रीलंका में टेस्ट खेलने वाले ये 12 भारतीय खिलाड़ी4 / 6

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, देवदत्त पडिक्कल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, मानव सुथार और सारांश जैन पहली बार श्रीलंका में टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल5 / 6

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा और अंतिम टेस्ट 23 से 27 अगस्त से कोलंबो में होगा. यह सीरीज पर दोनों ही टीमों के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. दोनों ही टीमें इस सीरीज को जीतकर WTC पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को बेहतर करना चाहेंगी. (PIC Credit -AI)

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम6 / 6

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन