Smriti Mandhana: भारतीय महिला टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना अकसर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं. कभी उनके शानदार प्रदर्शन के लिए तारीफ मिलती है तो कभी उन्हें ट्रोल भी होना पड़ता है. मंधाना को अकसर सोशल मीडिया पर बॉडी शेमिंग का सामना भी करना पड़ता है. अब मंधाना ने अपने जवाब से आलोचकों को करारा जवाब दिया है, जिसका वीडियो भी सामने आया है.
मंधाना ने दिया करारा जवाब
सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स मंधाना की तस्वीर साझा कर उन्हें ट्रोल करते हैं. यूजर्स उनकी जिम वाली बॉडी को लेकर ट्रोल करते हैं. मंधाना ने अब इसपर खुलकर बात की और कहा “जब मैं बिना शोल्डर वाली ड्रेस पहनती हूं. तब लोग मुझे मेरी बॉडी को लेकर ट्रोल करते हैं. लोग मेरी अच्छी मसल्स को लेकर ट्रोल करते हैं. मेरे हिसाब से ये मजाक वाली सोच है. एक खिलाड़ी और एक इंसान के तौर पर अच्छे मसल्स होने चाहिए. जब आप जिम में हार्डवर्क करते हैं तो इससे मसल्स मजबूत होता है. मैं भारत के लिए खेलती हूं. अगर मुझे अच्छा प्रदर्शन करना है तो मुझे फिटनेस पर मेहनत करनी पड़ती है. लेकिन लोगों की आलोचना से बेहतर है मेरा अच्छा प्रदर्शन करना.
शादी टूटने के बाद चर्चा में आई थीं मंधाना
स्मृति मंधाना अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल से शादी करने वाली थीं. 23 नवंबर को ये शादी महाराष्ट्र के सांगली में होने वाली थी. लेकिन शादी वाले ही दिन मंधाना की शादी रद्द हो गई. अंतिम समय में पारिवारिक कारणों और पिता की तबीयत खराब होने के बाद शादी को टाल दिया गया था.
वर्ल्ड कप में मंधाना का शानदार प्रदर्शन
पिछले साल महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में मंधाना ने शानदार प्रदर्शन किया था और भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन भी बनाए थे. उन्होंने 9 मैचों की 9 पारियों में 54.25 की औसत के साथ 434 रन बनाए थे. उन्होंने 1 शतक के अलावा 2 अर्धशतक अपने नाम किए थे. मंधाना ने भारत के लिए अब तक 8 टेस्ट मैचों में 48.84 की औसत के साथ 635 रन बनाए हैं. वहीं, 120 वनडे मैच में उनके बल्ले से 47.88 की औसत के साथ 5411 रन निकले हैं. इसके अलावा 163 टी-20 मैच में उन्होंने 30.23 की औसत के साथ 4293 रन बनाए हैं.
संबंधित खबरें
गिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
31 mins agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
38 mins agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
5 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines