IPL 2026 के बीच भारतीय टेस्ट खिलाड़ियों के लिए BCCI का नया फरमान, मेडिकल टीम से मिला बड़ा अपडेट

भारतीय टीम आईपीएल 2026 के तुरंत ही बाद घरेलू सरजमीं पर टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसके लिए बीसीसीआई ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. बीसीसीआई को अपने टेस्ट खिलाड़ियों की चिंता है.

Cricket News - 2026-05-11T164145.150
1 / 6

आईपीएल 2026 में लगभग सभी भारतीय टेस्ट खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. आईपीएल 2026 खत्म होने में अभी लगभग 20 दिन का समय बचा हुआ है. ऐसे में सभी खिलाड़ी अपनी फ्रेंचाइजी के लिए जान लगा रहे हैं. इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सभी भारतीय टेस्ट खिलाड़ियों को खास संदेश भेजा है.  

विज्ञापन

अफगानिस्तान से होगी टेस्ट सीरीज

अफगानिस्तान से होगी टेस्ट सीरीज2 / 6

आईपीएल 2026 के तुरंत बाद ही भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ एक मैच की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसका आगाज 6 जून से होगा. ये मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांनपुर में खेला जाएगा. शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टेस्ट टीम अफगान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार है.

विज्ञापन

खिलाड़ियों को भेजा गया संदेश

खिलाड़ियों को भेजा गया संदेश3 / 6

बीसीसीआई ने अपने शीर्ष टेस्ट खिलाड़ियों को खास संदेश भी भेजा है. भारतीय टीम अपने शीर्ष खिलाड़ियों को लेकर चिंतित है. बोर्ड खिलाड़ियों के वर्कलोड को लेकर थोड़ी परेशान है. सूत्र ने कहा "शुरुआती योजना खिलाड़ियों के वर्कलोड पर लगातार नज़र रखने की थी और मेडिकल टीम को फिलहाल बल्लेबाजी समूह के संबंध में कोई चिंताजनक बात नहीं मिली है. आईपीएल प्लेऑफ की स्थिति स्पष्ट होने में अभी एक सप्ताह बाकी है."

वर्कलोड की चिंता

वर्कलोड की चिंता4 / 6

बीसीसीआई को आईपीएल के दौरान खिलाड़ियों के वर्कलोड का नियमित डेटा मिलता है और अब तक जो देखा गया है उससे वह संतुष्ट है. बीसीसीआई अपनी टेस्ट टीम में कई युवा खिलाड़ियों को जोड़ सकती है, जो लगातार घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

विज्ञापन

गेंदबाजी विभाग में हो सकते हैं बदलाव

गेंदबाजी विभाग में हो सकते हैं बदलाव5 / 6

गेंदबाजी विभाग में भी कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं, क्योंकि चयनकर्ता अपने मुख्य तेज गेंदबाजों को जून की भीषण गर्मी में थकाना नहीं चाहेंगे. सूत्र ने बताया कि गेंदबाजी समूह में बड़े बदलाव होने की उम्मीद है.

सुदर्शन ने किया निराशाजनक प्रदर्शन

सुदर्शन ने किया निराशाजनक प्रदर्शन6 / 6

साई सुदर्शन को भी पिछली टेस्ट सीरीज में कई मौके मिले. लेकिन वह मौके को भुना नहीं पाए. ऐसे में उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल को भी मौका मिलने की उम्मीद है. उन्होंने कर्नाटक के लिए खेलते हुए इस साल रणजी ट्रॉफी में 543 रन बनाए और कर्नाटक के लिए विजय हजारे ट्रॉफी की सिर्फ नौ पारियों में 725 रन बनाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन