SL vs PAK 1st T20I Live Streaming: भारत में कब, कहां और कैसे देखें श्रीलंका-पाकिस्तान की भिड़ंत? जानें पूरी डिटेल्स

SL vs PAK Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसमें दोनों टीमों अपनी तैयारियों को पुख्ता करना चाहेगी. सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 7 जनवरी को दाबुंल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब और कहां देख सकते हैं.

Sri Lanka vs Pakistan

Sri Lanka vs Pakistan

Sri Lanka vs Pakistan 1st T20I Live Streaming: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने जा रहा है. इससे पहले श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमें बुधवार, 7 जनवरी से तीन मैचों की टी20 सीरीज में एक-दूसरे से भिड़ेंगी. इस सीरीज में दोनों ही टीमें टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी तैयारियों को पुख्त करना चाहेगी. श्रीलंका की कप्तानी दसुन शनाका के हाथों में है, जबकि सलमान आगा पाकिस्तानी टीम की कप्तानी संभालेंगे. वहीं, इस सीरीज में बाबर आजम और शाहीन अफरीदी भी खेलते हुए नजर आएंगे. ऐसे में इस सीरीज में जबरदस्त रोमांच देखने को मिलने वाला है. तो चलिए आप इस मुकाबले को कब और कहां लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन

कब और कहां होगा श्रीलंका बनाम पाकिस्तान पहला टी20 मैच?

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 7 जनवरी को दाबुंल के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. वहीं, आधे घंटे पहले यानी शाम 6.30 बजे टॉस होगा.

भारत में कहां देखें लाइव?

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले पहले टी20 मुकाबले का भारत में टीवी पर सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. यहां आप विभिन्न भाषाओं में मैच का लाइव एक्शन देख सकते हैं.

विज्ञापन

कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

वहीं, भारतीय फैंस सोनी लिव ऐप और बेवसाइट पर श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच पहले टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. इसके अलावा, आप फैनकोड ऐप पर भी इस मुकाबले का लाइव एक्शन देख सकते हैं.

श्रीलंका-पाकिस्तान में किसका पलड़ा भारी?

टी20I क्रिकेट में श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच हेड टू हेड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 27 टी20 मैच खेले जा चुके हैं. इसमें से 11 मैचों में श्रीलंका ने बाजी मारी है, जबकि पाकिस्तान ने 16 मुकाबलों में जीत हासिल की है. वहीं, श्रीलंका में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 6 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 4 मैच पाकिस्तान ने जीते हैं और श्रीलंकाई टीम सिर्फ 2 मैचों में जीत दर्ज कर सकी है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- साउथ अफ्रीका में नहीं थम रहा वैभव सूर्यवंशी का तूफान, ताबड़तोड़ शतक ठोक फिर मचाया धमाल

T20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, उस्मान तारिक, शादाब खान और उस्मान खान.

श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, चैरिथ असलांका, जेनिथ लियानगे, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, दुशमंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा, डुनिथ वेललागे, महीश थीक्षाना, दुशान हेमंथा और ट्रैवीन मैथ्यू.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ